Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिशा में रखें माता की चौकी? दीपक जलाने से लेकर भोग तक, जानें पूजा के जरूरी नियम

Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिशा में रखें माता की चौकी? दीपक जलाने से लेकर भोग तक, जानें पूजा के जरूरी नियम


होमताजा खबरधर्म

घर में कहां रखें माता की चौकी? नवरात्रि के दौरान रखें इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

Navratri Puja Vidhi: नवरात्रि में घर पर मां दुर्गा की चौकी सजाने और पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जगह और दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है. वास्तु के अनुसार, घर में माता की चौकी किस दिशा में रखनी चाहिए, मूर्ति के सामने दीपक कैसे जलाना चाहिए और पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसका खास महत्व बताया गया है. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के मुताबिक, चौकी सजाते समय कुछ चीजों को शुभ माना जाता है. जानिए नवरात्रि में माता की चौकी स्थापित करने की सही दिशा क्या है और पूजा के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

Top Deals Inside

ऋषिकेश: नवरात्रि में घर पर मां दुर्गा की चौकी सजाने और नौ दिनों तक उनकी पूजा करने का विशेष महत्व है. भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं, भोग लगाते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में माता की चौकी किस दिशा में रखनी चाहिए और पूजा के समय दीपक का मुंह किस तरफ होना चाहिए? वास्तु शास्त्र में इन बातों का खास महत्व बताया गया है.

लोकल 18 से बातचीत में ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना महत्व है. घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए दिशाओं का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान माता की चौकी स्थापित करते समय सही दिशा, मूर्ति की स्थापना और दीपक जलाने से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

माता की चौकी किस दिशा में स्थापित करें

नवरात्रि में माता की चौकी स्थापित करने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे शुभ माना जाता है. चौकी सजाने से पहले उस जगह को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर माता की मूर्ति स्थापित करें. मूर्ति पर फूल और चुनरी चढ़ाएं. इसके बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार चौकी को सजाकर पूजा की तैयारी करें. माता की चौकी सजाते समय आम और अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है. इन पत्तों से चौकी को पारंपरिक तरीके से सजाया जा सकता है.

दीपक जलाते समय रखें इस दिशा का ध्यान

माता की पूजा के दौरान दीपक जलाने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए. दीपक को माता की मूर्ति के सामने रखें. वास्तु के अनुसार, पूजा के समय दीपक का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. वहीं, माता की चौकी के सामने पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

माता को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार माता की चौकी सजाते हैं और उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं. हालांकि, पूजा के दौरान कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है. माता की पूजा में तुलसी के पत्ते और केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा बासी या सूखे फूल, टूटे हुए अक्षत और बासी भोग का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.



Source link