Last Updated:
थाईलैंड की महारानी सुथिदा ने पहली बार अकेले खतरनाक ग्रिपेन फाइटर जेट उड़ाकर सबको हैरान कर दिया. उड़ान पूरी होने के बाद राजा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और खास गोल्डन पैच देकर सम्मानित किया. इसके बाद महारानी जमीन पर बैठकर हाथ जोड़ते हुए राजा का शुक्रिया अदा करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
थाईलैंड की रानी ने उड़ाया फाइटर जेट(फोटो:फेसबुक-We love HMSV/X-@GripenNews)
किसी भी देश की रानी की जिंदगी आम लोगों से काफी अलग होती है. शाही परिवार की जिम्मेदारियां निभाना, देश के खास समारोहों में शामिल होना और राजा के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना उनके काम का हिस्सा होता है. लेकिन थाईलैंड की रानी की एक ऐसी खासियत है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. उन्हें विमान उड़ाने का शौक है और वह कई तरह के विमानों में उड़ान भर चुकी हैं. अब उन्होंने पहली बार अकेले ग्रिपेन फाइटर जेट उड़ाकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. उनकी इस उड़ान के दौरान थाईलैंड के राजा भी मौजूद रहे. उड़ान पूरी होने के बाद राजा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी.
दरअसल बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की रानी जिनका नाम सुथिदा (Suthida) ने गुरुवार यानी 8 अक्टूबर को दक्षिणी थाईलैंड के सूरत थानी प्रांत स्थित विंग 7 एयरबेस से उड़ान भरी. इस दौरान उन्होंने स्वीडन में बने सिंगल-सीटर JAS 39 C ग्रिपेन फाइटर जेट को अकेले उड़ाया. उड़ान से पहले रानी को फ्लाइट प्लान के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद उन्होंने विमान की जांच की और उड़ान भरी. इस खास मौके पर थाइलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (Maha Vajiralongkorn) भी वहां मौजूद थे. रानी की यह पहली सोलो उड़ान उनके विमानन करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
VIDEO: Her Majesty Queen Suthida conducting her first solo flight in Saab #Gripen C.
#RTAF Wing 7, Surat Thani, October 8th.
RTAF #military #aviation https://t.co/s8y5WYgFk7