‘सरपंच बनी तो कुंवारों की करवाऊंगी शादी, जरूरत पड़ी तो जाऊंगी बिहार…’ झुंझुनूं में महिला प्रत्याशी अनिता सैनी का अनूठा वादा


Last Updated:

Jhunjhunu Sarpanch candidate anita saini viral video: झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड स्थित झाझड़ गांव की अनिता सैनी का सरपंच चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अनिता ने सरपंच बनने पर दो अनूठे वादे किए हैं. पहला वादा गांव में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने का है, वहीं दूसरा वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी देना है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह बिहार तक जाकर लड़कों के लिए रिश्ते तलाशेंगी. उनके इस अनूठे चुनावी वादे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'सरपंच बनी तो कुंवारों की करवाऊंगी शादी- सरपंच प्रत्याशी अनिता सैनीZoom

Jhunjhunu Sarpanch Election: ‘सरपंच बनी तो कुंवारों की करवाऊंगी शादी, जरूरत पड़ी तो जाऊंगी बिहार’, महिला प्रत्याशी का वीडियो वायरल

झुंझुनूं: राजस्थान में आगामी पंचायती राज और सरपंच चुनावों की सुगबुगाहट के बीच झुंझुनूं जिले से एक बेहद अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है. जिले के नवलगढ़ उपखंड के अंतर्गत आने वाले झाझड़ गांव की रहने वाली एक युवती अनिता सैनी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में अनिता सैनी सरपंच पद का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर रही हैं और गांव वालों से वोट मांगने के साथ-साथ विकास से जुड़े दो ऐसे अनूठे वादे करती नजर आ रही हैं, जो की चर्चा का विषय बन गए.

अनिता सैनी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए दो प्रमुख वादों में से दूसरा वादा सबसे ज्यादा वायरल और चर्चित हो रहा है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह गारंटी ली है कि यदि गांव के लोग उन्हें सरपंच चुनते हैं, तो वे झाझड़ गांव के उन सभी कुंवारे लड़कों की शादी करवाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाएंगी जिनके रिश्ते नहीं हो पा रहे हैं. वीडियो में अनिता काफी आत्मविश्वास के साथ कहती नजर आ रही हैं कि गांव के युवाओं का घर बसाने के लिए अगर उन्हें दूसरे गांवों, पड़ोसी राज्यों या फिर बिहार तक भी जाकर रिश्ते तलाशने पड़े, तो वह पीछे नहीं हटेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और अन्य कारणों से शादी न हो पाना एक बड़ी सामाजिक समस्या बनता जा रहा है, ऐसे में अनिता सैनी का यह अनूठा वादा सीधे युवाओं और उनके परिजनों को आकर्षित कर रहा है.

गांव में 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा की गारंटी
शादी करवाने के इस मनोरंजक और अनोखे वादे के अलावा अनिता सैनी ने गांव की मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी एक बहुत ही गंभीर और जनहितैषी वादा किया है. उन्होंने कहा कि गांव का सामान्य विकास तो कोई भी सरपंच करवा सकता है, लेकिन उनकी मुख्य प्राथमिकता गांव में 24 घंटे आपातकालीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाना है. ग्रामीण इलाकों में अक्सर रात के समय या अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस अथवा त्वरित वाहन न मिलने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अनिता का मानना है कि 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा मिलने से गांव के किसी भी नागरिक को इलाज के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा. इस वादे की गांव के बुजुर्गों और महिलाओं द्वारा जमकर सराहना की जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अपील का वीडियो
अनिता सैनी ने अपने वायरल वीडियो में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले भी सरपंच चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. उस वीडियो पर उन्हें ग्रामीणों और शुभचिंतकों का जबरदस्त समर्थन मिला और ढेरों सकारात्मक टिप्पणियां आईं. इसी जनसमर्थन से उत्साहित होकर उन्होंने अब झाझड़ गांव के लोगों से अपील की है कि उनके इस वीडियो संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि उनके रिश्तेदार या जान-पहचान वाले झाझड़ गांव में रहते हैं, तो उन तक भी यह वीडियो शेयर करें ताकि हर कोई उनके संकल्प को समझ सके. वे गांव वालों से एक बार मौका देकर सरपंच बनाने की गुहार लगा रही हैं.



Source link