झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, परिवार और समर्थकों के बीच शोक की लहर


Last Updated:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. हेमंत सोरेन की पत्नी और रूपी सोरेन की बहू कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि बाबा के बाद आज मेरी मां हम सभी को अकेला छोड़कर चली गईं. यह खालीपन अब कभी नहीं भर पाएगा. मां, आपको अंतिम जोहार. आपका स्नेह, आपकी सीख और आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा. अंतिम जोहार मां

Top Deals Inside

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, परिवार में शोक की लहरZoom

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. सीएम सोरेन के मां के निधन से उनके परिवार और समर्थकों के बीच शोक की लहर है. नेताओं और लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम सोरेन की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं. मिली जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा.

सीएम हेमंत सोरेन ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थी. आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी की माता रूपी सोरेन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
सीता सोरेन ने लिखा कि दुर्गा सोरेन जी के असमय निधन के बाद मां रूपी सोरेन जी ने जिस पीड़ा को अपने हृदय में समेटकर मुझे संभाला, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है. आज माँ भी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं. बाबा शिबू सोरेन जी के साथ जीवनभर का सफर निभाने वालीं और परिवार की ममता व शक्ति का आधार रहीं माँ की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी. मां, आपका स्नेह, आपका आशीर्वाद और आपकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि.



Source link