क्राइस्टचर्च: भारतीय टीम को चंद हफ्तों में न्यूजीलैंड का दौरा करना है और उससे ठीक पहले कीवी टीम मैनेजमेंट ने बड़े बदलाव किए हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंत में ल्यूक रॉन्ची की जगह टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सात अक्टूबर को इसकी जानकारी दी
बीजे वाटलिंग भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 16 नवंबर को न्यूजीलैंड टीम से जुड़ेंगे. न्यूजीलैंड और भारत के बीच 19 नवंबर से दो मैच की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी. रॉन्ची का कार्यकाल दूसरे टेस्ट के निर्धारित अंतिम दिन एक दिसंबर को समाप्त होगा.
इसके बाद वाटलिंग पूर्णकालिक तौर पर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, उनकी पहली बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे पर चार टेस्ट की श्रृंखला होगी. वाटलिंग ने कहा:
मैं बेहद उत्साहित हूं. टीम के साथ दोबारा जुड़ना और काम करना मेरे लिए विशेष अवसर है और मैं इसे हल्के में नहीं लेता.
41 वर्षीय वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 75 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.52 की औसत से 3,790 रन बनाए, उनके नाम आठ शतक और 19 अर्धशतक हैं. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें पहले पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे. इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की श्रृंखला होगी.
भारत का टी-20 स्क्वॉड: भारत ने अभी सिर्फ टी-20 सीरीज के लिए ही अपनी टीम की घोषणा की है. अगले हफ्ते वनडे श्रृंखला तो उसके बाद टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया जाएगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव