Ghaziabad News: घर खरीदने की सोच रहे हैं? तो कौशांबी की जमीन के लिए देंगे होंगे सबसे ज्यादा पैसे, बढ़ सकता है सर्किल रेट


Last Updated:

Ghaziabad Circle Rate: गाजियाबाद में घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अहम खबर है. अगर आप भी सोच रहे थे तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है. यहां सर्कल रेट बढ़ सकते हैं. इसके बढ़ने से घर लेना महंगा हो जाएगा.

Top Deals Inside

गाजियाबाद के कौशांबी में सबसे महंगी होगी जमीन, बढ़ने वाला है सर्कल रेटZoom

घर और जमीन खरीदना होगा महंगा.

गाजियाबाद: अगर आप गाजियाबाद में घर या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. जी हां..आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा है. इतना ही नहीं अगर यहां के कौशांबी में घर लेने का सपना है तो यह तो और महंगा पड़ेगा. इसका कारण है सर्कल रेट का बढ़ना. प्रशासन सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

सपंत्तियों का सर्वे पूरा

इंदिरापुरम, कौशांबी, वेव सिटी, सन सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी के अलावा राजनगर एक्सटेंशन में मकान, प्लॉट और फ्लैट खरीदना महंगा हो सकता है. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर स्टांप विभाग ने जमीनों और संपत्तियों का सर्वे शुरू कर दिया है. एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश सिंह के अनुसार प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं. जैसे ही सर्वे पूरा हो जाएगा वैसे ही प्रस्ताव बनाकर इसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा. इसके बाद नई दरों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. सर्वे और प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंजूरी मिलते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी.

आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह दरें लागू हो जाती हैं तो आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा. रजिस्ट्री कराने का खर्च बढ़ेगा और प्रॉपर्टी खरीदना पहले से मुश्किल हो सकता है. खासतौर से वे लोग जो पहली बार अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं उन्हें ज्यादा बजट तैयार करना पड़ेगा. वहीं, रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि इस फैसले से बाजार में थोड़ी मंदी भी आ सकती है क्योंकि कई लोग ऊंची कीमतों की वजह से सौदा करने से पीछे हट जाएंगे.

पिछला रिकॉर्ड देखें

पिछले रिकॉर्ड को देखें तो जिले में सितंबर 2025 के अंत में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे. ऐसे में प्रशासनिक प्रक्रिया, सर्वे और आपत्तियों के निस्तारण में लगने वाले समय को देखते हुए अनुमान है कि नया रेट जल्द लागू हो सकता है. सितंबर 2025 में आवासीय और व्यावसायिक दरों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. इसके साथ ही आदित्य वर्ल्ड सिटी और वेब सिटी में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी.

वहीं, कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए थे. सर्किल रेट के प्रस्ताव में पिछले साल वेव सिटी के तीन गांव नायफल, बयाना और काजीपुरा अर्धनगरीय क्षेत्र में थे. इन्हें किसानों की आपत्ति पर नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया था.



Source link