पति ऑटो ड्राइवर, पत्नी करती है घर-घर जाकर काम, आज कमा रहे 1 लाख, जानें कैसे बदली जिंदगी

पति ऑटो ड्राइवर, पत्नी करती है घर-घर जाकर काम, आज कमा रहे 1 लाख, जानें कैसे बदली जिंदगी


जरा सोचिए आप नौकरी करते हैं लेकिन आपके खर्च में ही सारी सैलरी खत्म हो जाती है. ऐसे में आप वह नौकरी करने के बारे में सोचेंगे जिससे ज्यादा पैसे मिले. लेकिन कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बड़ी नौकरी या भारी निवेश की जरूरत नहीं होती. घर की एक अतिरिक्त कमाई भी पूरी तस्वीर बदल सकती है. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक महिला के काम शुरू करने के बाद परिवार की आय में बड़ा बदलाव आया. महिला के पति ऑटो चलाते हैं, जबकि वह गिग वर्क के जरिए कमाई कर रही हैं. दोनों की आमदनी मिलाकर अब परिवार की मासिक आय करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है. इसका सबसे बड़ा असर बच्चे की पढ़ाई पर पड़ा. परिवार अब बच्चे की शिक्षा पर सालाना करीब 1.5 लाख रुपये खर्च कर पा रहा है.

यह पोस्ट Snabbit के सीनियर डायरेक्टर साई किरण सिंगनमाला ने LinkedIn पर शेयर की है. उनके मुताबिक, महिला करीब चार महीने पहले कंपनी से जुड़ी थीं. इसके बाद उनकी मंथली कमाई लगभग 30-40 हजार रुपये तक पहुंच गई. यानी परिवार के लिए यह सिर्फ नई आमदनी नहीं बनी, बल्कि बच्चे की बेहतर शिक्षा और भविष्य की योजना बनाने का आधार भी बनी.

1 लाख रुपये तक पहुंची कमाई

साई किरण के मुताबिक, महिला से बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि काम शुरू करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है. महिला की अपनी कमाई 30-40 हजार रुपये महीने के आसपास है. उनके पति ऑटो चलाते हैं और अपनी कमाई से परिवार का खर्च संभालते हैं.

दोनों की कुल आय अब करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये महीने हो गई है.

दोनों की आय को मिलाकर घर की कुल मासिक कमाई करीब 80 हजार से 1 लाख रुपये तक हो गई है. चार महीने के अंदर आय का यह अतिरिक्त जरिया परिवार के लिए काफी अहम साबित हुआ है. खासकर इसलिए क्योंकि अब परिवार सिर्फ रोजमर्रा के खर्च पर निर्भर नहीं है, बल्कि बच्चे की पढ़ाई पर भी ज्यादा खर्च कर पा रहा है.

बच्चे की पढ़ाई बनी सबसे बड़ी प्राथमिकता

इस पोस्ट का सबसे खास पहलू बच्चे की शिक्षा है. महिला ने बताया कि अब उनका बच्चा ऐसे स्कूल में पढ़ रहा है, जिसकी सालाना फीस करीब 1.5 लाख रुपये है. पहले जिस खर्च को मैनेज करना मुश्किल हो सकता था, अब वह परिवार की प्राथमिकताओं में शामिल हो गया है.

इससे यह भी पता चलता है कि अतिरिक्त कमाई का इस्तेमाल परिवार किस तरह कर रहा है. पैसा केवल घरेलू खर्च बढ़ाने में नहीं जा रहा, बल्कि बच्चे की शिक्षा जैसे लंबे समय के लक्ष्य पर लगाया जा रहा है. इससे परिवार को भविष्य को लेकर ज्यादा भरोसा मिल सकता है.

साभार-Snabbit

महिला की कमाई ने बढ़ाया आत्मविश्वास

इसका असर सिर्फ परिवार की आमदनी तक सीमित नहीं है. जब महिला के पास अपनी नियमित कमाई होती है, तो आर्थिक फैसलों में उसकी भूमिका भी मजबूत हो सकती है. घर के जरूरी खर्च, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं में वह ज्यादा बेहतर भूमिका निभा सकती है. साई किरण ने भी इस अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि एक महिला की 30-40 हजार रुपये की मासिक कमाई पूरे परिवार के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है. इससे आर्थिक सुरक्षा के साथ महिला के आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है.

गिग वर्क से महिलाओं के लिए कमाई का मौका

गिग वर्क का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें काम करने के ऑप्शन कई बार पारंपरिक नौकरी की तुलना में ज्यादा लचीले हो सकते हैं. ऐसे में परिवार और काम दोनों संभालने वाली महिलाओं के लिए यह कमाई का एक रास्ता बन सकता है.

इस कहानी को सोशल मीडिया पर भी लोगों की अच्छा रिस्पांस मिला. कई यूजर्स ने कहा कि जब महिलाओं को रोजगार और कमाई का मौका मिलता है, तो उसका फायदा सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि पूरे परिवार और अगली पीढ़ी को मिलता है. इस कमाई ने परिवार को बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने और भविष्य को लेकर बेहतर योजना बनाने का मौका भी दिया.



Source link