Indian Air Force Day | Indian Air Force Entry after 12th: 12वीं पास करते ही बन सकते हैं वायु सेना में अफसर, Air Force Day पर जानिए पूरा करियर रोडमैप


Last Updated:

Indian Air Force Entry after 12th: आज, 8 अक्टूबर को देशभर में इंडियन एयर फोर्स डे यानी भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है. 12वीं के बाद इंडियन एयरफोर्स में जाने के कई रास्ते हैं. एनडीए और अग्निवीर वायु के जरिए युवा देश सेवा कर सकते हैं. जानिए एयरफोर्स डे का इतिहास, योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी.

Top Deals Inside

12वीं पास करते ही बन सकते हैं वायु सेना में अफसर, Air Force Day पर जानिए ऑप्शनZoom

Indian Air Force Day: भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जानिए इसमें करियर के अवसर (Image: IAF_MCC/X)

नई दिल्ली (Indian Air Force Entry after 12th). नीले आसमान में गूंजती फाइटर जेट्स की दहाड़ और देश की रक्षा का जज्बा किसे आकर्षित नहीं करता? हर साल 8 अक्टूबर को देशभर में ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ (Air Force Day) मनाया जाता है. 2026 में वायु सेना अपनी स्थापना के 94 शानदार साल पूरे कर रही है. इंडियन एयर फोर्स डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में वायु सेना के अदम्य साहस, बलिदान और योगदान को याद करना और युवाओं को इसके लिए प्रेरित करना है.

भारतीय वायु सेना दिवस के खास अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस या अन्य प्रमुख एयरबेस पर भव्य एयर शो आयोजित किया जाता है. यहां राफेल, सुखोई और तेजस जैसे खतरनाक फाइटर जेट्स अपनी कलाबाजी दिखाते हैं. भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे ताकतवर और मॉडर्न एयर फोर्स में गिनी जाती है. इसमें शामिल होना किसी के लिए गर्व की बात है. क्या आप जानते हैं कि 12वीं पास करने के तुरंत बाद वायु सेना में एंट्री ली जा सकती है.

12वीं के बाद वायुसेना में नौकरी कैसे मिलेगी?

12वीं के तुरंत बाद एयरफोर्स जॉइन करना शानदार फैसला है. एनडीए के जरिए अफसर बनने का रास्ता हो या अग्निवीर वायु के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर सेवा देने का ऑप्शन, हर रूट की अपनी खासियत और पात्रता के नियम हैं. जानिए 12वीं के बाद किन तरीकों से इंडियन एयर फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं.

एनडीए एंट्री: अफसर बनने का सबसे बेहतरीन रास्ता

12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद (साइंस स्ट्रीम, फिजिक्स और मैथ्स होना अनिवार्य है) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा के जरिए वायु सेना में सीधे फ्लाइंग या ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर बन सकते हैं.

  • उम्र सीमा: यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए उम्मीदवार की उम्र आमतौर पर 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • चयन प्रक्रिया: इसमें पहले लिखित परीक्षा होती है, फिर एसएसबी इंटरव्यू और आखिर में सख्त मेडिकल टेस्ट पास करना होता है.

अग्निवीर वायु: कम उम्र में देश सेवा का मौका

सरकार की अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु का विकल्प 12वीं पास युवाओं के लिए बेहद लोकप्रिय हो रहा है. इसके जरिए युवा एयरमैन के तौर पर 4 साल के लिए वायु सेना से जुड़ते हैं.

  • योग्यता: इसमें साइंस स्ट्रीम (मैथ, फिजिक्स और अंग्रेजी) के साथ-साथ अन्य विषयों (आर्ट्स/ कॉमर्स) से 12वीं पास स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
  • उम्र सीमा: आवेदन के समय उम्मीदवार की उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट के जरिए चयन होता है.

एएफसीएटी (AFCAT): ग्रेजुएशन के बाद का विकल्प

यह मुख्य रूप से ग्रेजुएशन के बाद की एंट्री है. लेकिन 12वीं के स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए कि वे कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद AFCAT (Air Force Common Admission Test) के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में सीधे कमीशन अधिकारी बन सकते हैं. इसके लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स और 12वीं में मैथ्स-फिजिक्स में 50% अंक होने चाहिए.

भारतीय वायु सेना में जाने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है. इसके लिए फिजिकल फिटनेस, मेंटल अवेयरनेस और देश के प्रति समर्पण सबसे ज्यादा मायने रखता है.



Source link