India Bloc Protest Live: – News18 हिंदी


होमताजा खबरदेश

LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आर-पार के मूड में विपक्ष

Last Updated:

विपक्षी नेताओं ने वहीं सड़क पर धरना शुरू कर दिया और चुनाव आयोग के मुखिया के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की.

Top Deals Inside

LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आर-पार के मूड में विपक्षZoom

India Bloc Protest Live: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा अब और बड़ा और आक्रामक रूप लेने जा रहा है. संसद से लेकर सड़क तक मचे घमासान के बीच 7 अक्टूबर को राहुल गांधी सहित कई दिग्गज सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद विपक्षी खेमे के तेवर तल्ख हैं. इस गतिरोध को धार देने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ राजधानी में और भी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालेंगी.

इस टकराव की पटकथा बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर लंच के दौरान लिखी गई थी. रणनीति के तहत विपक्षी दलों के सांसदों को तीन वातानुकूलित बसों में एकजुट कर जंतर-मंतर की ओर रवाना किया गया, ताकि गठबंधन की साझा ताकत दिखाई जा सके. हालांकि, जंतर-मंतर से महज दो किलोमीटर पहले शांगरी-ला होटल के पास अशोका रोड पर भारी पुलिस बल ने इन बसों को रोक दिया.

रास्ता रोके जाने के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया. विपक्षी नेताओं ने वहीं सड़क पर धरना शुरू कर दिया और चुनाव आयोग के मुखिया के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया. देर शाम रिहाई के बाद गठबंधन ने पीछे हटने के बजाय आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.



Source link