IND vs WI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, सुरक्षा कड़ी, पिच से किसे मिलेगी मदद


Last Updated:

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा और इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया गया है.

Top Deals Inside

इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरी आंख का पहरा, सुरक्षा कड़ी, पिच से किसे मददZoom

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

India vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. इसके पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी और श्रेयस अय्यर ने दमदार शतक लगाया था. उन्होंने टीम की जीत में अहम रोल प्ले किया था. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए इंदौर में क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है. मैच के लिए होलकर स्टेडियम को खास अंदाज में तैयार किया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इस बार की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार बताई जा रही है. ऐसे में बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आ सकते हैं. लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाज बनाम स्पिनर्स का भी हो सकता है.

स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी
करीब 28 हजार दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम को मैच के लिए खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है. पूरा मैदान ग्रीन कारपेट की तरह नजर आ रहा है. स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अब क्रिकेट प्लेयर्स का इंतजार हो रहा है और पिच को सेट किया जा रहा है.

प्रशासन की पूरी तैयारी
स्टेडियम में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों के साथ टर्नस्टाइल और फेस रिकॉग्निशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अलग-अलग विभाग भी मैच को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं. क्रिकेट मैच को सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस देखने इंदौर पहुंच रहे हैं. इसके लिए प्रशासन ने अलग तैयारी की है. सीसीटीवी कैमरा तीसरी आंख के रूप में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखेगा.

15 साल पहले सहवाग ने लगाया था दोहरा शतक
भारत और वेस्टइंडीज के बीच करीब 15 साल बाद इंदौर में मुकाबला होने जा रहा है. यही वो मैदान है जहां 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट का ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा था. तब सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी.

(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)



Source link