गुजरात में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को रौंदा, 25 की मौत, 30 से ज्यादा घायल


Last Updated:

गुजरात के मोरबी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कच्छ नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे भेड़-बकरियों के झुंड को कुचल दिया. इस हादसे में मौके पर ही 23 भेड़ों और 2 बकरियों समेत कुल 25 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Top Deals Inside

तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को रौंदा, 25 की मौतZoom

गुजरात के मोरबी जिले में हाइवे पार कर रहे मवेशियों के झुंड को ट्रक ने रौंद दिया. (Image: Video Grab)

क्राइम न्‍यूज. गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. मालिया मियाणा के पास कच्छ-मोरबी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम 23 भेड़ों और 2 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा जानवर घायल बताए जा रहे हैं. हादसे का पूरा घटनाक्रम हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

सूत्रों के अनुसार, मालधारी पशुपालकों का एक समूह अपने भेड़-बकरियों के झुंड को लेकर कच्छ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उन्हें हाईवे पार करना था. सड़क पर हैवी ट्रैफिक था और इसी बीच पूरा झुंड हाईवे पार करने लगा. बताया जा रहा है कि झुंड के हाईवे पार करते समय पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया. ट्रक ने जानवरों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और सीधे झुंड में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई भेड़-बकरियां ट्रक की चपेट में आ गईं.

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर भेड़-बकरियों का झुंड आगे बढ़ रहा है. इसी दौरान पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार में आता दिखाई देता है. ट्रक सीधे झुंड के बीच से निकलता है और कई जानवर उसकी चपेट में आ जाते हैं. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. गडरिया अपने घायल जानवरों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे. कुछ जानवर सड़क पर ही पड़े दिखाई दिए, जबकि कई घायल जानवर इधर-उधर भागने लगे.

गडरिया के बयान पर दर्ज हुई शिकायत
पुलिस ने भेड़-बकरी मालिकों के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की है. ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 7 अक्‍टूबर को हुए इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ट्रक की पहचान करने की कवायद में जुटी हुई है.



Source link