अनंत सिंह के तेवर बरकरार, मानने को नहीं हैं तैयार; बोले- ‘अनुज को जिताइए, बाकी की जमानत जब्त कराइए’


Last Updated:

Anant Singh Video : पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह के तेवर अब भी बरकरार हैं. मोकामा विधायक ने विक्रम पहुंचकर जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील की. अनंत सिंह ने यहां तक कहा कि अनुज सिंह को जिताइए और बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराइए. खास बात यह है कि जेडीयू ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

Top Deals Inside

अनंत सिंह के तेवर बरकरार, बोले- अनुज को जिताइए, बाकी की जमानत जब्त कराइएZoom

मोकामा विधायक ने विक्रम पहुंचकर जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील की.

पटना. पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में एक बार फिर अनंत सिंह का रुख चर्चा में है. मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने विक्रम पहुंचकर जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार किया. उन्होंने लोगों से अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि उन्हें जिताइए, जबकि चुनाव मैदान में मौजूद बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दीजिए.

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं जन सुराज की ओर से डॉ. अनुज सिंह चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर प्रचार करना राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ अपना रुख जाहिर कर चुके हैं और अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं. अब विक्रम में उनका खुला प्रचार यह दिखाता है कि फिलहाल वह अपने रुख से पीछे हटते नजर नहीं आ रहे हैं.

JCB से फूलों की बारिश, अनंत का जोरदार स्वागत

विक्रम पहुंचने पर अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. उनके स्वागत में जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश की गई. इस दौरान अनंत सिंह ने लोगों से सीधे अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनुज सिंह को जिताइए और बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराइए. उनके इस बयान का सीधा राजनीतिक संदेश पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले से जुड़ा है.

ललन सिंह से बातचीत की चर्चा के बीच फिर मैदान में अनंत

अनंत सिंह और जेडीयू के बीच उनके रुख को लेकर बातचीत की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के साथ बातचीत को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही है. हालांकि अनंत सिंह लगातार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करते नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क और रोड शो कर चुके हैं. विक्रम में उनका यह प्रचार उसी अभियान की अगली कड़ी के तौर पर सामने आया है.

‘पार्टी में सब ठीक है’ कह चुके हैं अनंत

खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद जेडीयू में किसी तरह के घमासान से इनकार कर चुके हैं. वह कह चुके हैं कि पार्टी में सब ठीक है और वह जनता के बीच जाकर अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं. ऐसे में एक तरफ जेडीयू का आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार चुनाव मैदान में है, तो दूसरी तरफ पार्टी के विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं. विक्रम में अनंत सिंह का यह खुला प्रचार पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले में पार्टी उम्मीदवार और उनके समर्थन वाले उम्मीदवार के बीच के राजनीतिक अंतर को एक बार फिर सामने ले आया है.



Source link