नई दिल्ली (Durga Puja School Holidays 2026). अक्टूबर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होती है. इसका सबसे खास हिस्सा शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा हैं. इन पावन दिनों में मां दुर्गा की आराधना, पंडालों की सजावट और मेलों की रौनक देखने को मिलती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. स्कूली बच्चों को इसी बहाने पढ़ाई के बीच कुछ दिनों का फेस्टिव ब्रेक मिलता है. सभी उत्सुक रहते हैं कि दुर्गा पूजा में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे.
नवरात्रि की छुट्टी कब से है?
अक्टूबर 2026 में शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी (दशहरा/दुर्गा पूजा) के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को विजयादशमी यानी दशहरा का मुख्य पर्व है. इस दिन देशभर के लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अनिवार्य अवकाश रहेगा. इसके अलावा, 19 अक्टूबर (सोमवार) को महाअष्टमी, महानवमी और आयुध पूजा के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टी का प्रावधान है.
पश्चिम बंगाल में सबसे लंबा फेस्टिव ब्रेक
पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के कुछ अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजा का उत्सव सबसे बड़ा माना जाता है. यहां महाचतुर्थी या महापंचमी से लेकर विजयादशमी और उसके बाद लक्ष्मी पूजा तक स्कूलों में लगभग एक हफ्ते से लेकर 10 दिनों तक का लंबा अवकाश रहता है. इस दौरान छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई की चिंता के परिवार के साथ पंडाल हॉपिंग और त्योहार का पूरा आनंद उठाते हैं.
उत्तर भारत, दिल्ली और बिहार में छुट्टियों का पैटर्न
दक्षिण और मध्य भारत के राज्यों की स्थिति
कई निजी और कॉन्वेंट स्कूल अपने इंटरनल नियमों और पंचांग के हिसाब से छुट्टियों में फेरबदल करते हैं. पेरेंट्स को स्कूल का सर्कुलर या डायरी चेक करने की सलाह दी जाती है.