Muzaffarpur: बाढ़ के बीच चापाकल का चमत्कार! बिना पंप मारे लगातार निकल रहा साफ पानी, Video देखकर लोग हैरान

Muzaffarpur: बाढ़ के बीच चापाकल का चमत्कार! बिना पंप मारे लगातार निकल रहा साफ पानी, Video देखकर लोग हैरान


Last Updated:

Muzaffarpur Ajab-Gajab News: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के फतेहाबाद गांव में बाढ़ के बीच एक चापाकल से बिना चलाए लगातार साफ पानी निकल रहा है. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सामने आए इस हैरान करने वाले वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

Muzaffarpur Flood Ground Report: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच पारू प्रखंड के फतेहाबाद गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चापाकल बिना किसी के पंप चलाए लगातार पानी देता हुआ दिखाई दे रहा है. पानी भी बिल्कुल साफ नजर आ रहा है.

कुदरत का करिश्मा या विज्ञान, जानिए क्या कहते हैं स्थानीय
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद से ही इस चापाकल से लगातार पानी निकल रहा है. खास बात यह है कि चापाकल को कोई चला नहीं रहा है. इसके बावजूद उसमें से लगातार पानी बह रहा है. यही वजह है कि गांव के लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे अपने-अपने तरीके से देख रहे हैं. कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होने की बात कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

लोगों ने ये बदलाव किया महसूस
स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर चापाकल से पानी निकालने के लिए हैंडल को बार-बार चलाना पड़ता है, लेकिन इस समय यहां स्थिति बिल्कुल अलग है. चापाकल से अपने आप लगातार पानी निकल रहा है. ग्रामीणों के लिए यह नजारा इसलिए भी हैरान करने वाला है. क्योंकि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही इलाके में भूजल और पानी के दबाव में भी बदलाव महसूस किया जा रहा है.

जांच के बाद होगी वैज्ञानिक पुष्टि
हालांकि, चापाकल से पानी अपने आप निकलने के पीछे वास्तविक वैज्ञानिक कारण क्या है? इसकी पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी. इसे सीधे तौर पर किसी चमत्कार के रूप में कहना सही नहीं होगा. बाढ़ के दौरान जमीन के भीतर पानी का दबाव बढ़ने या भूजल स्तर में बदलाव जैसी प्राकृतिक प्रक्रियाएं इसकी वजह हो सकती हैं.

जलस्तर कम होने के बाद चलेगा पता
फिलहाल फतेहाबाद गांव का यह चापाकल लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच सामने आई यह अनोखी तस्वीर हर किसी को हैरान कर रही है. ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर है कि गंडक का जलस्तर कम होने के बाद क्या चापाकल से अपने आप पानी निकलना बंद होता है या फिर यह सिलसिला जारी रहता है.



Source link