Kiara Advani Second Pregnancy: 35 साल की कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, सिद्धार्थ-बेटी सराया के साथ डेढ़ साल बाद फिर दी खुशखबरी

Kiara Advani Second Pregnancy: 35 साल की कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, सिद्धार्थ-बेटी सराया के साथ डेढ़ साल बाद फिर दी खुशखबरी


Last Updated:

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Announces Second Pregnancy: कियारा आडवाणी के घर एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है. एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की बड़ी खबर फैंस के साथ शेयर की है. कपल ने बेहद खास अंदाज में दूसरी बार पैरेंट्स बनने का ऐलान किया. उनकी पोस्ट सामने आते ही कॉमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Zoom

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं. कपल ने फैंस के साथ बड़ी गुड न्यूज शेयर की है. कियारा और सिद्धार्थ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इस खुशखबरी का ऐलान किया है. पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. तस्वीर में एक छोटे से बच्चे के सॉक्स नजर आ रहे हैं. इसके साथ कियारा ने लिखा, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला’. उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए उनका दिल प्यार और आभार से भरा हुए हैं.

बेटी सराया के बाद परिवार होगा पूरा

कियारा और सिद्धार्थ जुलाई 2025 में पहली बार माता-पिता बने थे. दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ था. कपल ने बेटी का नाम सराया मल्होत्रा रखा. बेटी के जन्म की खबर भी दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए दी थी. उस समय उन्होंने अपनी बेटी को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया था. अब बेटी के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद कपल ने एक बार फिर फैंस को खुशखबरी दी है. अब कियारा और सिद्धार्थ का परिवार जल्द ही तीन से चार सदस्यों का हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

कियारा और सिद्धार्थ ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की. खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फैंस के साथ सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं. 

सलमान खान वीकेंड के वार में दिया था हिंट

कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंचे थे. यहां वह अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. सलमान खान के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पिता बनने के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की थी. सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है. उन्होंने बेटी सराया के बारे में भी बताया था कि वह अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और धीरे-धीरे नई चीजें सीख रही है. इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा था कि उम्मीद है कि वह जल्द एक और बच्चा करेंगे. सलमान की ये बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा गए थे.

2023 में हुई थी शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी. दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी. शादी के करीब दो साल बाद जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने. अब शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद और पहली बेटी के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है.





Source link