Last Updated:
Premanand Maharaj News : प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर खुद-ब-खुद उनका वीडियो सामने आ जाता है. अब बच्चों के गायब होने के आरोप के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां का दुख सुन संत ने क्या कहा, पढ़िए.
संत प्रेमानंद महाराज.
मथुरा: प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसा नाम हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनसे मिलने देश-विदेश से हर दिन हजारों-लाखों लोग आते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. मगर, आजकल संत अपने ज्ञान की वजह से नहीं बल्कि अपने शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत की वजह से चर्चाओं में हैं. जब से रसिक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है, तबसे कई परिजन अपने बच्चों की तलाश में आश्रम श्रीहित राधा केलीकुंज के बाहर पहुंच रहे हैं. इस बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपना दर्द शेयर कर रही है. कह रही कि महाराज जी मेरा बेटा आपके पास रह रहा है. वह सारा घरवार छोड़ आया है. फोन भी नहीं करता है. इस पर संत ने बड़े ही सरल तरीके से जवाब दिया. हालांकि, न्यूज 18 इंडिया इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है.
शनिवार को हुआ था हंगामा
गौरतलब है, मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलीकुंज के बाहर बीते शनिवार को अचानक हंगामा शुरू हो गया था. लापता बच्चों की तलाश में पहुंचे परिजन अपनी बात लोगों के सामने रख रहे थे, तभी कुछ समर्थक विरोध में उतर आए. देखते ही देखते मामला कहासुनी से धक्का-मुक्की और अभद्रता तक पहुंच गया था. वहीं, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है.
मेरा बेटा आपके पास
वीडियो में संत से एक मां बोलती है कि महाराज जी मेरा बेटा आपके पास रह रहा है. वो सबकुछ छोड़कर यहां आ गया है. यहां तक कि फोन भी नहीं करता है. इस पर संत पूछते हैं कि कौन हैं आपका बेटा. मां कहती है शुभम. इस पर संत कहते हैं ऐसे तो हम नहीं पहचान पाएंगे. मां बोलती है कि न तो फोन उठाता और न ही व्हॉट्सएप पर रिप्लाई करता है.
संत ने दिया ये जवाब
प्रेमानंद महाराज ने इस पर लड़के को समझाते हुए कहा कि देखो भाई ऐसा नहीं है. आप गृहस्थ में हो, आपकी पत्नी है, बच्चे हैं…तो जैसे आप परमार्थ की वृत्ति धारण करना चाहते हो तो आपको मां का आदर करना चाहिए, आप अपने पिता का आदर कीजिए, उनको प्यार कीजिए. जब विकल्प मिले तो दो दिन के लिए चले चाहिए या दो दिन के लिए उनको बुला लीजिए. जैसे भी आप राजी कर पाएं. जब सामने मां बाप आए तो षाष्टांग प्रणाम कीजिए. इनसे आंख मिलाकर आप प्रार्थना कीजिए. चैतन्य महाप्रभु जब सच्ची माता से मिलते और सन्यासी होने पर भी रोके… कहते हैं यदि मैं अपने चमड़े की त्वचा की जूती बनाकर पहनाऊ तब भी ऋणी नहीं हो सकता.
बता दें, शिष्य दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद 17 वर्षीय अनुज चौधरी के लापता होने का मामला सामने आया है. बेटे की तलाश में उसके परिजन राधा केलि कुंज के सामने धरने पर बैठे हैं. परिवार का आरोप है कि आश्रम के शिष्य उनकी मदद नहीं कर रहे हैं. परिजन बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं. इस पूरे मामले ने आश्रम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.