45 FIR, चुनाव आयोग से तकरार और अब ‘सागर रत्ना’ में लंच: INDIA ब्लॉक में क्या खिचड़ी पका रहे राहुल?


होमताजा खबरदेश

45 FIR, चुनाव आयोग से तकरार और अब ‘सागर रत्ना’ में लंच, क्या है राहुल का प्लान

Last Updated:

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के ‘सागर रत्ना’ रेस्तरां में INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ लंच किया. इस दौरान राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन से गंभीर चर्चा करते नजर आए. यह लंच ऐसे समय में हुआ है जब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है और कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR उनके लिए मेडल के समान है.

Top Deals Inside

45 FIR, चुनाव आयोग से तकरार और अब 'सागर रत्ना' में लंच, क्या है राहुल का प्लानZoom

दिल्ली के ‘सागर रत्ना’ में INDIA ब्लॉक का लंच.

नई दिल्ली: राजनीति में मुलाकातें यूं ही नहीं होतीं. दिल्ली के मशहूर ‘सागर रत्ना’ रेस्तरां में 07 अक्टूबर 2026 को ऐसी ही कुछ मुलाकातें हुईं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ लंच करते नजर आए. सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल और प्रियंका रेस्तरां में मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए अंदर जाते हैं. इसके बाद खरगे आते हैं. लंच टेबल पर खरगे के साथ प्रियंका और राहुल बैठे हैं. वीडियो में सबसे अहम पल वह है जब राहुल गांधी अपने बगल में बैठे केसी वेणुगोपाल और सामने बैठे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता डेरेक ओ’ब्रायन से बातचीत करते दिखते हैं. यह बातचीत औपचारिक नहीं लग रही है, बल्कि ऐसा लगता है कि मानो विपक्ष के अगले साझा कदम की प्लानिंग चल रही हो.

राहुल गांधी का आक्रामक रुख: “FIR मेरे लिए मेडल की तरह”

इस लंच मीटिंग की अहमियत समझने के लिए हालिया घटनाक्रमों पर नजर डालना जरूरी है. राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के अन्य नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज FIR को लेकर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसी कार्रवाइयों से वे डरने वाले नहीं हैं.

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मेरे खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज हैं. मेरा लक्ष्य 100 एफआईआर का है. मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 एफआईआर दर्ज हों. हर एफआईआर मेरे लिए एक मेडल की तरह है.’ उनका यह बयान दर्शाता है कि विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करने के मूड में है.

राहुल ने यह भी बताया कि करीब 300 सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया. अब इंडिया ब्लॉक के सांसद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

लंच टेबल पर रणनीति: क्या है विपक्ष का अगला कदम?

‘सागर रत्ना’ की लंच मीटिंग को राहुल गांधी के आक्रामक बयानों और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह विरोध जारी रहेगा. खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है.

लंच टेबल पर डेरेक ओ’ब्रायन और केसी वेणुगोपाल के साथ राहुल गांधी की चर्चा इस बात का संकेत है कि जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में INDIA ब्लॉक की एकजुटता कैसे सुनिश्चित की जाए, इस पर मंथन चल रहा है. विपक्ष यह संदेश देना चाहता है कि वे जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हैं.



Source link