Last Updated:
Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में भाजपा नेता कमल पटेल की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे इनकी विधानसभा और मंत्रिमंडल में कमी खलती है. उन्होंने कहा कि अगली बार कमल जी हरदा से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. आपको बता दें कि साल 2023 में कमल पटेल हरदा से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे और वह उस समय मंत्री थे.
कैलाश विजयवर्गीय ने किसके लिए कहा कि इनके बिना मंत्रिमंडल में लगता है अधूरा
Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय की गिनती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है, लेकिन वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. कई बार वह ऐसे बयान दे देते हैं, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं. अब हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ था. इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी जुड़े थे. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता को संबोधित किया.
कैलाश विजयवर्गीय ने कमल पटेल की ओर किया इशारा
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमल जी फिर से हरदा का नेतृत्व करें. यह मेरी दिल की इच्छा है. कमल जी के मंत्रिमंडल में नहीं होने से अधूरापन लगता है. आप सभी मेरे सामने शपथ लें कि अगला चुनाव कमल जी लड़ेंगे और हरदा से हजारों वोटों से जीतकर जाएं. जब मैं PWD मिनिस्टर था, तब एक ही दिन में कमल जी ने 200 करोड़ की हरदा जिले की सड़कें मुझसे ले ली थीं. आज मध्य प्रदेश की विधानसभा में और मंत्रिमंडल में उनकी कमी खलती है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आप सब से निवेदन करना चाहता हूं कि इनसे या इनके कार्यकर्ताओं से कोई गलती हो गई है, तो मैं माफी मांगता हूं. कमल जी स्वस्थ रहें और मस्त रहें. वह विधानसभा में आकर मंत्रिमंडल के सदस्य बनें. कमल जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई.
कौन हैं कमल पटेल?
कमल पटेल की भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं, लेकिन साल 2023 में वह मंत्री रहते हुए चुनाव हार गए थे. तब उन्हें कांग्रेस के राम किशोर डोंगे से हार का सामना करना पड़ा था. कमल पटेल हरदा से साल 1993, 1998, 2003, 2008 और 2018 में चुनाव जीत चुके हैं.
शिवराज सिंह चौहान की सरकार में रहे हैं मंत्री
वह शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं. लेकिन अभी चुनाव हार हारने की वजह से वह विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. इसी बात को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि विधानसभा में उनकी कमी खलती है और मंत्रिमंडल में भी.