Last Updated:
Dehradun Triple Murder News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति और एक घरेलू सहायिका की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 300 रुपये के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी.
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति और उनके घर काम करने वाले घरेलू सहायिका शीला को हत्यारोपित ने पेचकस के मार डाला. हालांकि शोर सुनने के बाद घटनास्थल पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारोपित को पकड़ लिया. राजधानी देहरादून मंगलवार को उस समय दहल गई, जब रायपुर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया. रायपुर के विष्णु लोक कॉलोनी में रहने वाले 85 वर्षीय रमेश कपूर, अपनी पत्नी के साथ रहते थे. उनके दोनों बेटे दिल्ली और पुणे में काम करते हैं.
300 रुपये के विवाद को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मंगलवार को दंपति ने पानी के नल ठीक करने वाला व्यक्ति को घर बुलाया. काम करने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और उसने पेचकस से गोदकर उनकी हत्या कर दी. पास में ही घर का काम करने वाली शीला ने बुजुर्ग दंपति के चीखने की आवाज सुनी और वो उन्हें बचाने गई तो प्लम्बर ने हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. एससीपी का कहना है कि आरोपी को अरेस्ट किया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लम्बर ने 600 रुपये मांगे थे, जबकि बुजुर्ग दंपति केवल 300 रुपये दे रहा था. इसके चलते दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर वह वहां से चला गया. लेकिन कुछ देर बाद ही वह वापस लौटा और उनपर हमला करने लगे.
बुजुर्ग दंपति का शोर सुनकर बचाने पहुंची थी घरेलू सहायिका
इस दौरान जब बुजुर्ग दंपति शोर मचाने लगे तो सामने के घर में काम कर रही घरेलू सहायिका तुरंत मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी. लेकिन आरोपित ने उसे भी मार दिया. वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि बुजुर्ग के शव खून से लथपथ थे और आरोपी ने शीला पर हमला किया था. जबकि शीला आसपास के घर में भी काम करती थी. पड़ोस में जब उसने बुजुर्ग की चीखने की आवाज सुनी तो वो उन्हें बचाने पहुंची थी.