शादी के लिए लहंगा खरीदना क्यों नहीं बेस्ट च्वाइस, ये 5 वजहें जिससे ब्राइड को खुद होता है पछतावा

शादी के लिए लहंगा खरीदना क्यों नहीं बेस्ट च्वाइस, ये 5 वजहें जिससे ब्राइड को खुद होता है पछतावा


होमफोटोलाइफ़फैशन

ब्राइड्स का बड़ा रिग्रेट! शादी का लहंगा खरीदकर क्यों पछताती हैं कई लड़कियां?

Last Updated:

Smart Bridal Shopping: क्या आप भी अपनी शादी के लिए एक डिजाइनर लहंगा खरीदने का प्लान कर रही है? यदि हां तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप ऐसी 5 चीजों के बारे में जान सकती है, जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगी कि आपको ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहिए या नहीं? साथ ही लहंगे पर कितना खर्च करना सही होगा?

दुल्हन बनना हर लड़की के लिए बहुत ही खास पल होता है. इस मौके पर हर कोई सबसे सुंदर दिखना चाहता है, ऐसा जोड़ा चाहता है जिसकी तारीफ सालों तक लोग करते रहे. ऐसे में ब्राइडल लहंगा पहनना बहुत ही कॉमन हो गया है. या यूं कहे कि ब्राइडल लहंगा पहनना प्रेशर बन गया है. लेकिन क्या आपको ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहिए? अगर इस सावल की गंभीरता को आप नहीं समझ पा रहे हैं, तो यहां ब्राइडल लहंगे से जुड़ी कुछ सच्चाई के बारे में जान लीजिए.

हाई बजट- ब्राइडल लहंगों पर बहुत ज्यादा कारीगरी की जाती है, जिससे वो काफी महंगे होते हैं. आज के समय में 25000 हजार से कम में अच्छा ब्राइडल लहंगा नही मिलता है. वहीं यदि आप किसी डिजाइनर का लहंगा पहनने का शौक रखती है तो इसके लिए आपको 1-2 लाख रूपए कम से कम खर्च करना पड़ जाएगा. वैसे तो अपनी शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के ख्याल में ये रकम भी ज्यादा नहीं लगती है. लेकिन शाद के कुछ समय बाद समझ आता है कि ये एक फालतू खर्च था.

पहनना मुश्किल- ब्राइडल लहंगा दुकान पर जब तक डमी पर लगा होता है, इसे पहनने का सपना तब तक ही अच्छा लगता है.क्योंकि इसे पहनकर लंबे घंटों तक बैठना कितना मुश्किल है ये सिर्फ एक ब्राइड ही समझ सकती है. ऐसे में लहंगा खरीदने से पहले खुद से ये सवाल पूछना जरूरी है कि क्या आप अपनी शादी में जब कई सारे इमोशन्स फील हो रहे हो, जिंदगी का सबसे बड़ा मूवमेंट हो तब आप लहंगे के भार के कारण थका हुआ महसूस करना चाहेगी?

Add News18 as
Preferred Source on Google

दोबारा कभी नहीं पहन सकते- जरा सोचिए आप अपनी शादी का ब्राइडल लहंगा जिंदगी में कितनी बार दोबारा पहनना चाहेंगे? यदि आपको लगता है कि शायद एक करवाचौथ पर, तो बेहतर है कि आप लहंगे पर पैसा न लगाएं. इससे बेहतर आप एक महंगी साड़ी खरीद सकते हैं. इससे भी आप अपनी शादी में रॉयल लग सकती हैं, साथ ही इसे कितनी ही बार पहन भी सकती है. और जब इससे मन ऊब जाए तब इससे कॉरसेट या कोई ड्रेस बनवा सकती हैं.

वेस्ट ऑफ मनी- यदि आप इतना कमाती है, कि पैसा कैसे खर्च करे ये टेंशन रहती है तभी आपको लहंगा खरीदना चाहिए. क्योंकि एक बार पहनने के लिए किसी कपड़े पर सिर्फ अमीर लोग ही लाखों खर्च करते हैं. यदि आपको बजट का ध्यान रखना पड़ता है तो एक महंगा लहंगा सिर्फ आपके लिए एक समय के बाद पछतावा बनकर रह जाएगा.

स्टोर करना मुश्किल- ब्राइडल लहंगे को सिर्फ खरीदना ही महंगा नहीं होता है, बल्कि इसे स्टोर करना भी महंगा है. इसे नहीं पहनने पर भी साल में एक बार ड्राई क्लीनिंग करवाना जरूरी है. इसके अलावा इसे ध्यान भी रखना होता है, जिससे चुहें इन तक न पहुंच पाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link