Last Updated:
अपूर्वा मुखीजा ने वायरल किसिंग वीडियो पर रिएक्ट किया है. रिबेल किड का पॉडकास्टर अमीन जैज के साथ लिपलॉक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था. अपूर्वा ने बताया वह इस घटना से काफी परेशान हो गई थीं. उनके पैरेंट्स तक तनाव में आ गए थे.
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ‘रिबेल किड’ अपूर्वा मुखीजा हाल में ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आईं. हाल में ही उनका एक पार्टी से रूमर्स बॉयफ्रेंड अमीन जैज के साथ किसिंग वीडियो वायरल हुआ. जहां वह मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ किसिंग करती दिखीं. इस वायरल क्लिप पर अब रिबेल किड पर चुप्पी तोड़ी.
अपूर्वा मुखीजा ने ये साफ किया कि ये किसिंग वीडियो नया नहीं है. ये करीब एक साल पुराना है. जब वह प्राइवेट पार्टी में थीं. उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई उनका ये प्राइवेट पल कैद कर रहा है. अब काफी समय बाद किसी ने ये वीडियो लीक कर दिया.
अपूर्वा मुखीजा ने लिपलॉक वीडियो पर रिएक्ट किया
अपूर्वा मुखीजा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किसिंग वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया.उन्होंने बताया कि जब ये वीडियो लीक हुआ तो वह बुरी तरह परेशान हो गईं. वह कहीं जा रही थीं और एयरपोर्ट पर थीं. जब उनका वीडियो लीक हुआ तो लोगों के मैसेज आने लगे तो वह इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया. अपूर्वा ने इस बारे में कहा:
जो वीडियो वयारल हुआ, वह एक साल पुराना था. मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि कोई हमारा प्राइवेट मूमेंट कैद कर रहा था. जब ये वीडियो लीक हुआ तो इस बात का पता चला. मझे सबसे ज्यादा इस बात का बुरा लगा कि मेरे पैरेंट्स क्या सोच रहे होंगे. मेरे मम्मी पापा ने भी ये क्लिप देखी होगी. उन्हें तो कभी ये भी नहीं पता था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है.
पैरेंट्स को हुआ तनाव
अपूर्वा मुखर्जी को रोना भी इसलिए ही आया क्योंकि उन्हें पैरेंट्स के बारे में सोचकर ज्यादा बुरा लग रहा था. वह जानती थीं कि पैरेंट्स ये सब देखकर तनाव में आ गए होंगे. यही सब सोचकर उनका दिमाग पूरी तरह झन्ना गया. इसलिए वह एयरपोर्ट पर लाखों लोगों के बीच थी लेकिन फिर भी नीचे बैठकर सिर्फ रोए जा रही थीं.
अपूर्वा मुखीजा के बॉयफ्रेंड
बता दें कुछ समय पहले अपूर्वा मुखीजा का एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें वह पॉडकास्टर डीजे अमीन जैज संग लिपलॉक करती नजर आईं. दोनों के अफेयर के रूमर्स काफी समय से आते ही रहे हैं.