लखीमपुर खीरी: जिले के नगर पालिका क्षेत्र गोला में रहने वाले लोगों को अब छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 9264962515 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर शहरवासी कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
नगर पालिका की इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों की रोजमर्रा की समस्याओं को आसानी से नगर पालिका तक पहुंचाना और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान कराना है. शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी तक पहुंचाया जाएगा.इसके बाद समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू होगी.
घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत
गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को अक्सर नाली की सफाई, जलभराव, पेयजल, खराब स्ट्रीट लाइट और कूड़ा उठान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.कई बार शिकायत करने के लिए लोगों को नगर पालिका कार्यालय पहुंचना पड़ता था. इसमें लोगों का समय भी खर्च होता था और कई बार शिकायत दर्ज कराने में भी परेशानी होती थी.अब हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद नागरिक अपने घर से ही समस्या की जानकारी नगर पालिका तक पहुंचा सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल 9264962515 नंबर पर कॉल अथवा व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करानी होगी.शिकायत के बाद संबंधित जिम्मेदारों को दी जाएगी जानकारी.
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग और जिम्मेदार कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा.जिस क्षेत्र से शिकायत आएगी, वहां की समस्या का निरीक्षण कर उसके समाधान की कार्रवाई की जाएगी. नगर पालिका की ओर से यह भी व्यवस्था की गई है कि शिकायत का समाधान होने के बाद संबंधित व्यक्ति से फीडबैक लिया जाएगा. इससे यह पता चल सकेगा कि शिकायतकर्ता की समस्या वास्तव में दूर हुई है या नहीं
कैसे काम करेगा हेल्पलाइन नंबर
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को किसी समस्या के लिए बार-बार नगर पालिका कार्यालय आने की जरूरत न पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि नागरिक 9264962515 नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया जाएगा और समस्या के समाधान की कार्रवाई कराई जाएगी.
नगर पालिका अध्यक्ष के मुताबिक, समस्या का समाधान होने के बाद नगर पालिका की ओर से शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाएगा.इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि संबंधित समस्या का समाधान सही तरीके से हुआ है.
इन समस्याओं के लिए कर सकते हैं शिकायत
नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोग कई तरह की स्थानीय समस्याओं को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. इनमें प्रमुख रूप से, मोहल्ले में नालियों की, नियमित सफाई न होना, नालियों के चोक होने से जलभराव की समस्या, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होना, खराब स्ट्रीट लाइट, नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी का न पहुंचना, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी, सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं, नगर क्षेत्र की अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें शामिल हैं. रात के समय खराब स्ट्रीट लाइट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.कई जगहों पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधेरा रहता है. अब नागरिक ऐसी समस्या की जानकारी भी हेल्पलाइन के माध्यम से नगर पालिका तक पहुंचा सकेंगे.नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की कार्रवाई कराई जाएगी.
कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत
हेल्पलाइन शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नागरिकों को सामान्य समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग अपने मोबाइल फोन से ही कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए समस्या बता सकेंगे. इसके साथ ही शिकायत के समाधान के बाद फीडबैक लेने की व्यवस्था से जवाबदेही भी बढ़ने की उम्मीद है. नगर पालिका की इस पहल से शहर की सफाई, पेयजल, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है.