Jailer 2 Super Show OTT: थिएटर से 6 दिन पहले OTT पर रजनीकांत का जलवा, जानिए कब-कहां देख सकेंगे जेलर 2 सुपर शो

Jailer 2 Super Show OTT: थिएटर से 6 दिन पहले OTT पर रजनीकांत का जलवा, जानिए कब-कहां देख सकेंगे जेलर 2 सुपर शो


Last Updated:

Jailer 2 Super Show OTT: ‘जेलर 2’ को लेकर रजनीकांत के फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. फिल्म बड़े पर्दे पर आने से पहले ही एक खास वजह से चर्चा में आ गई है. मेकर्स ने इसके प्री-रिलीज सेलिब्रेशन को OTT पर लाने का फैसला किया है. ऐसे में फैंस को फिल्म देखने के लिए थिएटर तक पहुंचने से पहले ही रजनीकांत और उनकी टीम की खास झलक ऑनलाइन देखने को मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘जेलर 2’ साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल है.

नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है. फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट ‘जेलर 2 सुपर शो’ अब ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा. यानी थिएटर में फिल्म देखने से पहले ही फैंस को रजनीकांत और फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े इस खास शो का मजा OTT पर मिलेगा.

‘जेलर 2 सुपर शो’ का डिजिटल प्रीमियर 9 अक्टूबर 2026 को होगा. यह स्पेशल शो सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. खास बात यह है कि ‘सुपर शो’ फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से ठीक छह दिन पहले ऑनलाइन आएगा. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी है. ओटीटी पर 9 अक्टूबर के स्पेशल शो के बाद रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या है ‘जेलर 2’ की कहानी?

सेंसर सर्टिफिकेट, रनटाइम और IMAX रिलीज

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को ‘UA 16+’ रेटिंग दी है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का कुल रनटाइम 165 मिनट और 18 सेकंड यानी 2 घंटे 45 मिनट और 18 सेकंड है. खास बात यह है कि ‘जेलर 2’ को स्टैंडर्ड के साथ-साथ IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. बड़े रूप से IMAX फॉर्मेट में प्रदर्शित होने वाली यह रजनीकांत के करियर की पहली फिल्म होगी.

‘जेलर 2’ स्टारकास्ट और म्यूजिक

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. सीक्वल में पिछली फिल्म से रम्या कृष्णन, योगी बाबू, जैकी श्रॉफ और मिर्ना अपने किरदारों को दोहरा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में एस. जे. सूर्या, सूरज, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा मोहनलाल और शिव राजकुमार के स्पेशल कैमियो की भी संभावना जताई जा रही है.



Source link