Navratri Trend : इस नवरात्रि गरबा नाइट्स आउटफिट्स के साथ खूब जचेंगे ये स्‍टाइलिश शूज, बोहो गुजराती गहने, देखें डिजाइन्‍स

Navratri Trend : इस नवरात्रि गरबा नाइट्स आउटफिट्स के साथ खूब जचेंगे ये स्‍टाइलिश शूज, बोहो गुजराती गहने, देखें डिजाइन्‍स


Last Updated:

Garba fashion Trend : इस नवरात्रि(Navratri Trend Alert) गरबा नाइट्स में ट्रेडिशनल घाघरे के साथ खूब जचेंगे हैंड-पेंटेड, LED शूज और कलरफुल हेयर एक्सेसरीज. जानिए क्या है लेटेस्ट ट्रेंड और कहां से खरीदें ये स्टाइलिश फेस्टिव प्रोडक्ट्स.

Navratri Trend Alert: शरद पूर्णिमा के आगमन के साथ ही देश भर में डांडिया और गरबा की धूम मच चुकी है. पारंपरिक परिधानों और डीजे की धुन पर थिरकते कदम इस पर्व की असली पहचान हैं. इस फेस्टिव सीजन में फैशन का ट्रेंड सिर्फ भारी-भरकम कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक्सेसरीज और फुटवियर भी उतना ही महत्वपूर्ण स्थान पा चुके हैं.

पारंपरिक घाघरा-चोली के साथ अब कंफर्ट और स्टाइल का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है. इस साल की गरबा नाइट्स में ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ नए जमाने के ट्रेंडी और चटक रंगों वाले प्रोडक्ट्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा ट्रेंड्स के बारे में जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे.

फुटवियर की दुनिया में इस बार हैंड-पेंटेड आर्टवियर शूज ने बाजार में तहलका मचा रखा है. ‘आर्टवियर बाय सिया’ की फाउंडर सिया गुगाले बताती हैं कि वे फैब्रिक कलर्स से जूतों को खास तौर पर पेंट करती हैं और उन्हें हीट-सेट करने के बाद एम्ब्रायडरी, पैच, मिरर, लेस या फैब्रिक से सजाती हैं. इन कस्टमाइज्ड जूतों की शुरुआती कीमत ₹1,500 है.(Instagram-Desi Morni)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप अपने साइज, पसंदीदा ब्रांड या खुद के जूते भेजकर कस्टमाइज करवा सकती हैं. पारंपरिक आउटफिट्स के साथ ये हैंड-पेंटेड शूज आपको न सिर्फ एक अलग और मॉर्डन लुक देते हैं, बल्कि लंबे समय तक डांस करते वक्त पैरों में थकान भी महसूस नहीं होने देते.(Instagram-Desi Morni)

हैंड-पेंटेड के अलावा, इस नवरात्रि प्री-इंस्टॉल LED लाइट्स वाले शूज भी युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं. ‘देशी मोरनी’ की ओनर श्वेता पटेल का कहना है कि ये एलईडी शूज नवरात्रि की वाइब्रेंट एनर्जी को पूरी तरह से दर्शाते हैं. ये शूज महफिल में बातचीत का बड़ा जरिया बन रहे हैं.इन चमकते हुए जूतों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनकी रोजाना लगभग 100 जोड़ियां बिक रही हैं, जिनकी कीमत ₹2,000 से ₹3,500 के बीच है. रात के अंधेरे में जगमगाती इन लाइट्स के साथ जब आप गरबा के स्टेप्स लेंगी, तो हर किसी की निगाहें आपके पैरों पर टिक जाएंगी.(Instagram-Desi Morni)

सिर्फ शूज ही नहीं, बल्कि बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कलरफुल थ्रेड हेयर एक्सेसरीज भी इस सीजन का मेजर ट्रेंड हैं. विभिन्न रंगों के धागों, कौड़ियों और मोतियों से बनी ये हेयर ब्रेड्स (चोटियां) और बन एक्सेसरीज आपके सिंपल हेयरस्टाइल को भी एकदम फेस्टिव और गॉर्जियस लुक दे देती हैं. गुजराती और राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित ये हेयर एक्सेसरीज बालों में आसानी से अटैच हो जाती हैं और डांडिया खेलते वक्त आपके पल्लू या बालों को करीने से संभाल कर रखती हैं. इनकी रंग-बिरंगी टसल और पोंग्स आपके बैक लुक को बेहद आकर्षक बनाते हैं.(Instagram-Desi Morni)

बालों के बाद बात करें गले की, तो थ्रेड वर्क और कौड़ियों (shells) से बने चोकर्स इस बार स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं. पीले और अन्य चटक रंगों के धागों में पिरोए गए ये मिरर-वर्क चोकर्स और मैचिंग इयररिंग्स एथनिक वियर के साथ बेहतरीन मेल खाते हैं. कौड़ियों और घुंघरुओं का यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक गुजराती ज्वैलरी की याद दिलाता है, जो बिना ज्यादा वजन के आपको एक हैवी और रॉयल फेस्टिव लुक देता है. इसे पहनकर आप बिना किसी झंझट के पूरी रात कंफर्टेबल महसूस कर सकती हैं.(Instagram-Desi Morni)

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए थ्रेड और मिरर वर्क वाले कड़े (Wrist Cuffs) भी बाजार में खूब पसंद किए जा रहे हैं. पारंपरिक कांच की चूड़ियों के साथ इन चौड़े कड़ों को मिलाकर पहनने से हाथों का पूरा लुक ही बदल जाता है. ये कड़े हाथ की कलाइयों पर बहुत ही सॉफ्ट और कंफर्टेबल बैठते हैं, जिससे गरबा खेलते समय हाथों के मूवमेंट में कोई परेशानी नहीं होती और यह आपके पूरे आउटफिट को एक ऑथेंटिक लुक प्रदान करते हैं.(Instagram-Desi Morni)

इन सबके अलावा, फेस्टिव सीजन में एसेंशियल स्टोरेज के लिए पैचवर्क और कौड़ियों से सजे ट्रेडिशनल बैकपैक (Backpacks) भी ट्रेंड में हैं. इनमें चमकीले रंगों के कपड़े, शीशे और लंबे-लंबे पिंक टसल लगे होते हैं जो देखने में बेहद सुंदर लगते हैं. तो फिर देर किस बात की? इस गरबा सीजन अपने पुराने स्टाइल को अलविदा कहें और इन हैंड-पेंटेड शूज, एलईडी लाइट्स, कलरफुल हेयर एक्सेसरीज और गुजराती ज्वैलरी के साथ अपने हर एक डांस स्टेप को रंगीन और आरामदायक बनाएं.(Instagram-Desi Morni)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link