Last Updated:
FlyDubai Co-pilot New Zealand Connection: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर प्लेन को क्रैश करने जो खतरनाक मंसूबे पाले थे, अब उसके हर पहलू की जांच हो रही थी. उसके बैकग्राउंड चेक में अब न्यूजीलैंड कनेक्शन भी आ रहा है. पुलिस के मुताबिक वह 2018-19 में 175 दिन वहां रहा. सवाल ये है कि वो वहां कर क्या रहा था?
हमाम अल-हमामी न्यूजीलैंड में कर क्या रहा था?
FlyDubai Co-pilot New Zealand Connection: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में अपने खतरनाक मंसूबों के चलते कुख्यात हो चुके ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हमामी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. उस पर कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने और विमान का कंट्रोल हथियाने का प्रयास करने वाले को हमामी का नाम सामने आने के बाद अब चेक हो रहा है उसका बैकग्राउंड. आखिर वो क्या माइंडसेट रहा होगा कि इस शख्स ने एक बार में 170 से अधिक यात्रियों की जान लेने का फैसला किया. इतना ही नहीं बंद कॉकपिट में अपने साथी कैप्टन मच्छर को खून से लथपथ कर दिया.
उसके बारे में जब जानकारियां सामने आने लगीं तो पता चला कि वो पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत ऐसा करने आया था. न्यूजीलैंड पुलिस के सहायक आयुक्त माइकल जॉनसन ने पुष्टि की है कि अल-हमामी 2018-19 में 6 महीने के स्टूडेंट वीजा पर न्यूजीलैंड में था. वो 175 दिनों तक यहां रहा. आव्रजन रिकॉर्ड कहता है कि वह 30 नवंबर 2018 को न्यूजीलैंड पहुंचा और 23 मई 2019 को देश छोड़कर गया.
न्यूजीलैंड से सीखा फ्लाइट उड़ाना
जॉनसन के मुताबिक अल-हम्मामी न्यूजीलैंड में एक यूके-आधारित कंपनी के लिए अपनी फ्लाइट ट्रेनिंग का एक हिस्सा पूरा करने आया था. यह कंपनी अब न्यूजीलैंड में कोई ऑपरेशन नहीं कर रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह उड़ान प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों के लिए वहां रुका था. इस घटना के बाद अब पुलिस उसके न्यूजीलैंड प्रवास से जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा कर रही है और इस अवधि के दौरान उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है. हमामी से जुड़ी यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आरोपी पायलट पर विमान में हिंसक हमले और नियंत्रण छीनने का आरोप लगा है और न्यूजीलैंड में उसके ठहरने का उद्देश्य भी उड़ान प्रशिक्षण बताया गया है.
पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
अब पुलिस अब उन 175 दिनों की पूरी जांच कर रही है ताकि कोई और जानकारी सामने आ सके. यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर मुद्दा बना हुआ है. फ्लाईदुबई की इस उड़ान में हुई घटना ने यात्री सुरक्षा और पायलटों की बैकग्राउंड चेक पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. न्यूजीलैंड पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि अल-हमामी ने वहां रहते हुए किन गतिविधियों में संलिप्त रहता था. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसका मकसद फ्लाइट ट्रेनिंग पूरा करना था लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है. पुलिस रिकॉर्ड की समीक्षा कर रही है ताकि इस तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सके.