8 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे अखिलेश यादव, क्या जाएंगे राम मंदिर? सपा नेता से ही जान लीजिए

8 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे अखिलेश यादव, क्या जाएंगे राम मंदिर? सपा नेता से ही जान लीजिए


Last Updated:

Ayodhya Latest News: सपा के पूर्व मुखिया 8 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे. वह सपा नेता तेज नारायण के आवास पर श्रीमद्भागवत में शामिल होंगे. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अखिलेश यादव राम मंदिर के दर्शन करेंगे? समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया सबकुछ.

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे. अखिलेश यादव अयोध्या के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे. यहां वह कथा का श्रवण करेंगे और आयोजन में मौजूद लोगों से मुलाकात भी करेंगे. हालांकि उनके अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद वह कृष्णापुर स्थित पवन पांडेय के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कथा श्रवण करने के बाद कुछ समय लोगों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

सपा नेता ने बताया सबकुछ
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव का 8 अक्टूबर को अयोध्या आने का कार्यक्रम श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कथा का श्रवण करेंगे और इसके बाद वहीं लोगों से मुलाकात करेंगे. उनका कार्यक्रम व्यस्त होने के कारण फिलहाल राम मंदिर जाने की कोई सूचना नहीं है.

राम मंदिर दर्शन को लेकर क्या कहा गया?
अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन-पूजन नहीं करने को लेकर भी सपा की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है. दान बहादुर सिंह के मुताबिक अखिलेश यादव ने पहले ही यह बात कही है कि सैफई में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह सपरिवार अयोध्या आएंगे. उस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन करने की बात कही गई है.

राम मंदिर दर्शन का कार्यक्रम तय नहीं
सपा नेता ने बताया कि फिलहाल 8 अक्टूबर के कार्यक्रम में राम मंदिर दर्शन का कोई कार्यक्रम तय नहीं है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने केदारेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के बाद परिवार के साथ अयोध्या आने की मनौती की बात कही है. ऐसे में माना जा रहा है कि उनका आगामी अयोध्या दौरा धार्मिक कार्यक्रम तक ही सीमित रहेगा.

परिवार के साथ अयोध्या आने की बात
दान बहादुर सिंह ने सनातन परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि भगवान राम और माता सीता के दर्शन दंपती के रूप में करना शुभ माना जाता है. इसी वजह से अखिलेश यादव परिवार के साथ अयोध्या आने की बात पहले कह चुके हैं. फिलहाल 8 अक्टूबर को उनका मुख्य कार्यक्रम श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होना है.

अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं. उनके कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन में शामिल होने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की संभावना है. हालांकि, राम मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है.



Source link