85 रन पर 5 विकेट, फिर मैकस्वीनी ने किया कमाल, शतक ठोक गेंदबाजों के उड़ाए होश
Last Updated:
इंडिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज नाथ मैकस्वीनी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कमाल कर दिया. मैकस्वीनी ने टीम के लिए 118 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी. मैकस्वीनी ने टीम के लिए ये पारी तब खेली, जबकि भारत ने सिर्फ 85 रन के स्कोर 5 विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके बाद मैकस्वीनी ने पिच पर खूंटा गाड़ लिया.
नाथन मैकस्वीनी ने 118 गेंद में जड़ा शतक (फोटो- जियोहॉटस्टार स्क्रिनशॉट)
नई दिल्ली: इंडिया ए के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए नाथन मैकस्वीनी दमदार शतक लगाया. मैकस्वीनी ने मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए जुझारू पारी खेलते हुए 118 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए मैकस्वीनी का ये शतक बहुत ही खास रहा. उन्होंने टीम को उस समय संभाला जब भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 85 रन के स्कोर पर 5 विकेट झटक लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कप्तान विल सदरलैंड के साथ मिलकर इंडिया ए के गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया.
मैकस्वीनी की इस शतकीय पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 48.2 ओवर के खेल में 274 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. मैकस्वीनी टीम के लिए 135 गेंद में 123 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने बिना कोई सिक्स लगाए 13 चौके भी लगाए. मैकस्वीनी के साथ कप्तान सदरलैंड की पारी भी दमदार रही. सदरलैंड ने 68 गेंद में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 77 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से और कोई बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए.
इंडिया ए के लिए गेंदबाजी में सूर्यांश शेडगे चमके
टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की बात करें तो सूर्यांश शेडगे ने कमाल का खेल दिखाया. सूर्यांश टीम के लिए पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 7 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. सूर्यांश शेडगे के अलावा इंडिया एक की तरफ से यश ठाकुर ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. यश ठाकुर ने 9 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
इन दोनों के अलावा टीम इंडिया के लिए अरशद खान की गेंदबाजी में दमदार रही. अरशद ने टीम के लिए 8.2 ओवर की गेंदबाजी में 48 रन खर्चकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा निशांत संधु के खाते में भी एक विकेट आया. अनुकूल रॉय और विपराज निगम दो ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें पारी में विकेट नहीं मिल पाया.