पलामू के सतीश ने शुरू किया चंदन की खेती, 50 पौधे लगाए, 15 साल बाद होगी 50 लाख की कमाई

पलामू के सतीश ने शुरू किया चंदन की खेती, 50 पौधे लगाए, 15 साल बाद होगी 50 लाख की कमाई


होमफोटोकृषि

पलामू के सतीश ने शुरू किया चंदन की खेती, 50 पौधे लगाए, 15 साल बाद लखपति

Last Updated:

Chandan Ki Kheti: अब पलामू में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ लंबे समय में बेहतर आमदनी देने वाली फसलों और पौधों की खेती की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के किसान सतीश दुबे ने अपने खेत में चंदन के पौधे लगाकर नई पहल शुरू की है. उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले नागपुर से चंदन के 50 पौधे मंगवाकर खेत में लगाए थे.

बता दें कि पलामू जिले के बसना गांव निवासी सतीश दुबे ने बताया कि पौधों की अच्छी बढ़वार हो रही है और करीब तीन साल में कई पौधे 8 से 10 फीट तक ऊंचे हो चुके हैं. चंदन की बाजार में मांग और इसकी उपयोगिता को देखते हुए किसान इसे लंबी अवधि के निवेश के तौर पर देख रहे हैं.

किसान सतीश दुबे ने आगे बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले नागपुर से चंदन के पौधे मंगवाए थे. उस समय एक पौधे की कीमत करीब 100 रुपये थी. उन्होंने कुल 50 पौधे अपने खेत में लगाए हैं. चंदन का पौधा सामान्य पेड़ों की तुलना में लंबे समय में तैयार होता है, लेकिन इसकी लकड़ी और खुशबू के कारण इसकी खास मांग रहती है.

यही वजह है कि उन्होंने पारंपरिक फसलों के साथ चंदन को भी अपने खेत में स्थान दिया है. आगे कहा कि चंदन के पौधे की सबसे खास पहचान इसकी खुशबू है. पौधे के बड़े होने के साथ इसमें सुगंध विकसित होने लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि करीब 8 से 10 वर्ष बाद पेड़ों में खुशबू आने की उम्मीद है, जबकि इसे व्यावसायिक रूप से तैयार होने में लगभग 10 से 15 वर्ष या उससे अधिक समय लग सकता है. इसलिए चंदन की खेती तत्काल कमाई के बजाय भविष्य के लिए निवेश के रूप में की जा रही है.

चंदन की लकड़ी महंगी मानी जाती है और बाजार में इसकी मांग बनी रहती है. इसी संभावना को देखते हुए उन्होंने 50 पौधों को लंबे समय तक खेत में रखने का निर्णय लिया है. उनका लक्ष्य करीब 15 से 20 वर्ष बाद इन पेड़ों से लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त करना है. सतीश दुबे को उम्मीद है कि भविष्य में उनके लगाए 50 पेड़ अच्छी कीमत पर बिके तो इससे करीब 50 लाख रुपये तक की आय हो सकती है.



Source link