Astro Tips : कारोबारी काटेंगे चांदी, नौकरी वालों को प्रमोशन…गुरु के राशि परिवर्तन से इन 4 की चमकेगी किस्मत, आपका क्या होगा?

Astro Tips : कारोबारी काटेंगे चांदी, नौकरी वालों को प्रमोशन…गुरु के राशि परिवर्तन से इन 4 की चमकेगी किस्मत, आपका क्या होगा?


Last Updated:

Jupiter Transit Benefits : गुरु ग्रह बृहस्पति 31 अक्टूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह, संतान और विस्तार का कारक माना जाता है. जब गुरु राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 31 अक्टूबर को होने वाला गुरु का राशि परिवर्तन मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए बदलाव लेकर आएगा. कुछ लोगों के लंबे समय से रुके काम को गति मिल सकती है. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नए मौके मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. निजी जीवन में बदलाव के संकेत बन रहे हैं.

अयोध्या. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है. गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह, संतान और विस्तार का कारक माना जाता है. ऐसे में जब गुरु राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. अक्टूबर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु के इस गोचर का असर कुछ राशियों के लिए विशेष रहने वाला है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 31 अक्टूबर को होने वाला गुरु का राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नई परिस्थितियां लेकर आ सकता है. खासतौर पर मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में बदलाव के संकेत बन रहे हैं. इस दौरान कुछ लोगों को लंबे समय से रुके काम में गति मिल सकती है, जबकि नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नौकरी में बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पद और भूमिका में परिवर्तन के संकेत हैं. लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम अब सामने आ सकता है. कारोबारियों के लिए भी यह समय नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और व्यापार के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन विशेष प्रभाव डाल सकता है. गुरु अभी कर्क राशि में मौजूद हैं और 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गोचर से पहले और इसके बाद का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी रुके हुए काम आगे बढ़ने के संकेत हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए 31 अक्टूबर का गुरु गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन गुरु आपकी राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु के राशि परिवर्तन के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और कई महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने लगेगी. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है. कारोबारियों के लिए विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू करने का समय बन सकता है. पुराने अटके मामलों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गुरु का यह गोचर भाग्य और अवसरों से जुड़ा रह सकता है. नौकरी में नए विकल्प सामने आ सकते हैं. लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, वह अब मिल सकता है. कारोबारियों को दूसरे शहर या दूर स्थान से कोई महत्वपूर्ण काम मिलने की संभावना है. विदेश से जुड़े कार्यों में भी प्रगति के संकेत बन सकते हैं. इस दौरान यात्रा के योग भी बनेंगे और किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है.



Source link