न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, जानें कौन अंदर और कौन हुआ बाहर
Last Updated:
Team India Announced T20 Squad for New Zealand Series: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 मैच खेलेगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टर्च में खेला जाएगा. चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हुई है.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान.
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है जबकि जबकि जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर रखा गया है. श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे. स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.
अनुभवी और धारदार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने भारतीय टी20ई टीम में शानदार वापसी की है. चयन समिति ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 36 वर्षीय इस गेंदबाज को टीम में शामिल किया है. दिलचस्प बात यह है कि भुवनेश्वर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड की धरती पर ही खेला गया था, जो टी20 विश्व कप के तुरंत बाद का दौरा था. अब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो शानदार आईपीएल सीजन के दम पर राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं.
विशेष रूप से आईपीएल 2026 भुवनेश्वर के लिए बेहद सफल रहा, जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7.95 की शानदार इकोनॉमी से कुल 28 विकेट चटकाए. अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवरों की शानदार महारत के बल पर उन्होंने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मैच 24 वहीं तीसरा 27 जबकि चौथा 30 अक्टूबर को वहीं पांचवां और अतिम टी20 मैच एक नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे 4 नवंबर को ईडन पार्क में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टी20 टीम में दो विकेट कीपर को चुना गया है. संजू सैमसन और ईशान किशन विकेट कीपर होंगे.
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.