पटना में हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, B-7 AC कोच का कांच टूटा, मची अफरा-तफरी

पटना में हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, B-7 AC कोच का कांच टूटा, मची अफरा-तफरी


Last Updated:

Zoom

कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग खारिज, जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली HC का फैसला

पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना में ट्रेन पर पथराव की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 22459 अप बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर पथराव किया गया. घटना गुलजारबाग और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की बी-7 बोगी पर अचानक पत्थर फेंके गए.

ट्रेन में यात्री सफर कर रहे थे, इसी दौरान पथराव होने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. हालांकि अभी तक किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. आरपीएफ की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हमसफर एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है और यात्री सफर कर रहे हैं. पथराव की यह घटना आखिर किस वजह से हुई और इसके पीछे कौन लोग थे, इसकी जांच की जा रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link