Last Updated:
उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां थाईलैंड से एक विदेशी लड़की कानपुर आ पहुंची. उसके बाद वह सीधे कमिश्नरेट ऑफिस पहुंची और IPS विपिन ताडा के मुलाकात की. उस विदेशी महिला ने IPS को जो कुछ बताया वह सुन अफसर के होश उड़ गए.
विदेशी महिला ने IPS अफसर से कहा कि वह थाईलैंड की रहने वाली है और कानपुर के एक युवक ने उसके साथ धर्म परिवर्तन का दवाव बनाया है. महिला ने यह भी बताया कि उस युवक ने उससे थाईलैंड में ही शादी की थी. हैरान कर देने वाली बात यह है कि विदेशी महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उससे 60 लाख रुपए ठग लिए है.
विदेशी महिला का आरोप है कि शादी के बाद से युवक लगातार उससे रुपए ले रहा है और फिर कानपुर रहने का और धर्म बदलने का दबाव बना रहा है. विदेशी महिला ने आरोप लगाया है कि युवक पहले से शादीशुदा है और मुझसे झूठ बोलकर शादी की.
विदेशी महिला का आरोप है कि उसके पास शादी की तस्वीरें भी है. विदेशी महिला ने उन तस्वीरों को भी शेयर किया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला के साथ में एक भारतीय युवक शादी जोड़े में है. तस्वीरों में साफतौर से दिख रहा है कि थाईलैंड के रीतिरिवाज से दोनों विवाह रचा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दोनों कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक दूसरे के साथ बिताए हुए कुछ पल की भी झलक तस्वीरों में देखी जा सकती है. वहीं एक तस्वीर और है जिसमें विदेशी महिला के साथ भारतीय युवक एक सोने की दुकान पर बैठा है और सामने बहुत सारी गोल्ड की अंगूठी रखी हुई हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में 2 अंगूठी रखी हुई है.
विदेशी महिला ने ठगी और धर्म परिवर्तन मामले को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है. जिसके बाद एडिशनल सीपी के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए है. जिसके बाद 60 लाख की ठगी और धर्म परिवर्तन के मामले में एडिशनल डीसीपी ने जांच शुरू कर दी है.
पूरे मामले को लेकर IPS अफसर विपिन ताडा ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एक महिला ने शिकायत की है कि वह थाईलैंड निवासी है और कानपुर निवासी एक युवक ने उससे थाईलैंड में शादी की और धीरे-धीरे उससे 60 लाख रुपए अभी तक ले चुका है. अफसर ने आगे बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि युवक कानपुर में रहने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है.
IPS ने आगे बताया कि इसी मामले को लेकर महिला युवक के परिवार से मिलने कानपुर आई थी. युवक के फैमिली से मिलने के बाद जो भी घटनाक्रम हुआ उसके बाद पुलिस में आकर के बताया है. पुलिस दोनों पक्षों से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर इनपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.