Last Updated:
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊपरी शिमला दौरे के दौरान पोस्टरों से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तस्वीर न होने पर प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे छोटी सोच बताया है.गौर रहे कि सीएम और वीरभद्र सिंह एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी. -फाइल फोटो
शिमला. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ऊपरी शिमला के दौरे पर गए थे. हालांकि, इस दौरान पोस्टरों से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को जगह नहीं मिली और ना ही उनके योगदान को याद किया गया. ऐसे में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की माता और पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सवाल उठाए हैं.
दरअसल, रोहड़ू में प्रतिभा सिंह ने सीएम के दौरे के दौरान वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं. प्रतिभा सिंह ने बिना ना नाम लिए सीएम सुखविंदर सिंह को निशाने पर लिया औऱ कहा कि यह काफी छोटी सोच को दर्शाता है.
6 अक्तूबर यानी मंगलवार को प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को गुजरे अभी अधिक समय नहीं हुआ है. ऐसे में रोहड़ू जैसे क्षेत्र में उन्हें इतनी जल्दी भुला दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जैसी शख्सियत को कार्यक्रम में याद तक नहीं किया गया. प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि रोहड़ू में आज क्या हो रहा है.
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ऊपरी शिमला के दौरे पर गए थे. हालांकि, इस दौरान पोस्टरों से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को जगह नहीं मिली और ना ही उनके योगदान को याद किया गया. ऐसे में पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सवाल उठाए हैं. https://t.co/pVQo2UcnwU