OpenAI को टक्कर देने वाली Anthropic लाएगी IPO, नवंबर में लिस्टिंग की तैयारी, $2 ट्रिलियन तक हो सकती है वैल्यूएशन

OpenAI को टक्कर देने वाली Anthropic लाएगी IPO, नवंबर में लिस्टिंग की तैयारी,  ट्रिलियन तक हो सकती है वैल्यूएशन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल Anthropic अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी तेज कर रही है. कंपनी की IPO प्लान में पहले बदलाव हुआ था, लेकिन अब नवंबर के मिड तक लिस्टिंग की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 9 नवंबर वाले हफ्ते से IPO के लिए निवेशकों के बीच मार्केटिंग शुरू कर सकती है. हालांकि, अभी तारीख अंतिम नहीं है और इसमें बदलाव संभव है.

Anthropic की यह लिस्टिंग ऐसे समय में हो रही है जब AI कंपनियों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ी हुई है. कंपनी की संभावित वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है. अगर योजना आगे बढ़ती है तो यह दुनिया के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है. कंपनी साल खत्म होने से पहले बाजार में आने का टारगेट रख रही है.

नवंबर में IPO लाने की तैयारी

Anthropic ने पहले गर्मियों के बाद IPO को आगे बढ़ने की तैयारी की थी, लेकिन बाद में टाइमलाइन बदल गई. अब कंपनी नवंबर के दूसरे हफ्ते के आसपास IPO प्रोसेस शुरू करने पर विचार कर रही है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में कंपनी अपने शेयरों की ऑफिशियल मार्केटिंग शुरू कर सकती है. इसके बाद नवंबर के मध्य में शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने की संभावना है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी डेट का ऐलान नहीं हुआ है. IPO से जुड़ी तैयारियों में बदलाव होने के कारण टाइमलाइन आगे-पीछे भी हो सकती है. कंपनी के लिए नवंबर का समय इसलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका में 26 नवंबर को Thanksgiving है. इसके आसपास निवेश बैंकिंग और नए डील का प्लान आम तौर पर स्लो हो सकता हैं. ऐसे में Anthropic उससे पहले बाजार में एंट्री चाहती है.

2 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकती है वैल्यूएशन

Anthropic के IPO को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी संभावित वैल्यूएशन की हो रही है. Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों ने जानकारी दी है कि कुछ संभावित निवेशक कंपनी की वैल्यू 1.8 ट्रिलियन से 2 ट्रिलियन डॉलर के बीच मान रहे हैं. इससे Anthropic का IPO बहुत बड़े लेवल का हो सकता है. कंपनी इससे पहले SpaceX की बड़ी लिस्टिंग के बराबर या उससे ज्यादा साइज हासिल करने की कोशिश कर रही है. सितंबर में Reuters ने भी रिपोर्ट किया था कि Anthropic करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर 100 अरब डॉलर तक जुटाने की कोशिश कर सकती है. हालांकि, IPO प्राइस बैंड और कंपनी की वैल्यूएशन निवेशकों की मांग, मार्केट कंडिशन और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी.

कमाई तेजी से बढ़ी, लेकिन घाटा भी बड़ा

Anthropic की फाइनेंशियल स्टेट्स में एक तरफ तेजी से बढ़ता कारोबार दिख रहा है, तो दूसरी तरफ बड़ा लॉस भी है. IPO डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 4.6 अरब डॉलर रहा. यह 2024 के करीब 386 मिलियन डॉलर के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. लेकिन इसी दौरान कंपनी का नेट लॉस करीब 42 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले यह लगभग 8.3 अरब डॉलर था. कंपनी का ऑपरेटिंग लॉस भी 8 अरब डॉलर से ज्यादा रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल नेट लॉस का बड़ा हिस्सा देनदारियों की फेयर वैल्यू में बदलाव से जुड़े अकाउंटिंग चार्ज के कारण आया था.

कंपनी AI मॉडल तैयार करने और उन्हें चलाने के लिए कंप्यूटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च कर रही है. यही खर्च AI कंपनियों के लिए कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी बना हुआ है.

OpenAI से मुकाबला और IPO बाजार की चुनौती

Anthropic के सामने AI सेक्टर में OpenAI जैसी कंपनियों से मुकाबला भी बढ़ रहा है. वहीं, OpenAI ने अपनी IPO योजना को फिलहाल टाल दिया है. ऐसे में अगर Anthropic नवंबर में बाजार में उतरती है, तो दोनों कंपनियों के बीच कारोबारी कॉम्टिशन के साथ-साथ मार्केट को लेकर भी अंतर दिखाई देगा.

दूसरी ओर, 2026 में कई कंपनियों ने अपने IPO टाले हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, SpaceX और SK Hynix जैसी बड़ी लिस्टिंग को अलग रखने पर इस साल 100 से ज्यादा नए लिस्टेड शेयरों का भारित औसत रिटर्न करीब 4% नेगेटिव रहा है. इसके मुकाबले S&P 500 में करीब 12% और Nasdaq 100 में करीब 20% की बढ़त रही. ऐसे माहौल में Anthropic का IPO सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि AI कंपनियों की वैल्यूएशन और नए IPO के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी के लिए भी अहम माना जा रहा है.



Source link