सुबह धूप के बाद दोपहर में बरसेंगे बादल? 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD की ये है भविष्यवाणी

सुबह धूप के बाद दोपहर में बरसेंगे बादल? 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD की ये है भविष्यवाणी


होमताजा खबरDelhi

धूप के बाद बरसेंगे बादल! 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

Last Updated:

2 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना रहने वाला है. भारतीय मौसम व‍िभाग के अनुसार, धूप खिलेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है. द‍िल्‍ली-नोएडा में अधिकतम तापमान 33-35°C, न्यूनतम 21-23°C रहेगा.

Zoom

आज द‍िल्‍ली में मौसम खुला है, धूप रहेगी, बार‍िश नहीं होगी. ऐसा आईएमडी का अनुमान है.

दो अक्टूबर यानि शुक्रवार को आज दिल्ली एनसीआर में मौसम अच्छा रहेगा. सुबह से धूप खिली हुई है. आसमान भी साफ है. मौसम विभाग की मानें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में आज लोग छुट्टी के चलते लंबे वीकेंड का मजा ले सकेंगे.

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद सुहाना और आरामदायक रहने वाला है. तापमान भी सामान्य या सामान्य से कम रहने के कारण वातावरण में ठंडक रहेगी. आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि कई बार बिना संभावना के भी अचानक बादल घिर आते हैं और मौसम ठंडा हो जाता है.

फिर भी आज हल्की हवाओं के साथ दिनभर अच्छी धूप निकलेगी, जो लोगों के लिए सैर-सपाटे, आउटडोर एक्टिविटी या कहीं बाहर घूमने-फिरने जाने के लिए बिल्कुल मुफीद रहेगी. लिहाजा आईएमडी की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है और लोग इस हिसाब से अपना प्लान कर सकते हैं.

आज दि‍ल्‍ली में मौसम अच्‍छा रहेगा, घूमने का प्‍लान बना रहे हैं, तो घूम सकते हैं.

तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इससे वातावरण में ठंडक बनी रहेगी. नोएडा में भी लगभग यही स्थिति रहेगी. जबकि गुरुग्राम की बात करें तो अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 22-24 डिग्री के करीब रह सकता है. गाजियाबाद में भी अधिकतम 34-36 डिग्री और न्यूनतम 21-23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

आज उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दिनभर हल्की ठंडक बनी रहेगी और गर्मी का अहसास कम होगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मौसम को लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि नमी का स्तर मध्यम रहेगा और धूप निकलने से मौसम तरोताजा महसूस होगा. आज सुबह और शाम का समय विशेष रूप से सुखद रहेगा. लोग हल्के सूती कपड़े पहनकर आसानी से बाहर निकल सकते हैं.

मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि अगले दो दिनों में भी भी मौसम साफ और सूखा बना रहेगा. दोनों दिनों अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से लोगों को न तो गर्मी महसूस होगी और न ही ठंडा लगेगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे मौसम सुखद बना रहेगा.



Source link