इंग्लिश के पेपर की नहीं थी अच्छी तैयारी, लड़की ने रच दी लूट की कहानी, कैसे पकड़ा गया झूठ

इंग्लिश के पेपर की नहीं थी अच्छी तैयारी, लड़की ने रच दी लूट की कहानी, कैसे पकड़ा गया झूठ


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने लूट की झूठी कहानी केवल इसलिए रची क्योंकि अंग्रेजी के पेपर को लेकर उसकी तैयारी अच्छी नहीं थी. पुलिस की पूछताछ में इस लूट का खुलासा हुआ है.

Zoom

इटावा में लड़की ने रची झूठ की कहानी.

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के बसरेहर इलाके में स्कूली छात्रा से लूट की सूचना ने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि पुलिस को जैसे ही मामले का पता चला, वह जांच में जुट गई. इस दौरान जो जानकारी मिली, वो चौंका देने वाली थी. क्योंकि पुलिस की तफ्तीश में मालूम हुआ कि छात्रा के साथ किसी तरह की लूट नहीं हुई थी. उसे लूट की झूठी कहानी रची थी. क्योंकि उसने इंग्लिश पेपर की तैयारी अच्छे से नहीं की थी.

5 घंटे की पूछताछ में लड़की ने किया खुलासा
स्कूली छात्रा ने लूट की कहानी इतनी शानदार बनाई की पुलिस भी अचरज में पड़ गई. करीब 5 घंटे की गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है की लूट की कहानी पूरी तरह से फर्जी पाई गई. स्कूली छात्रा ने अपना बैग नहर में फेंक दिया, जिसको कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद किया है. 1 अक्टूबर को लूट की सूचना उस समय इटावा की बसराहर पुलिस को मिली. बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रा प्रीबोर्ड में अंग्रेजी का पेपर देने जा रही थी. लेकिन उसकी तैयारी अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उसने लूट की झूठी कहानी रची.

छात्रा की झूठी कहानी पर क्या बोले सीओ
पुलिस ने स्कूली छात्रा से गहन पूछताछ की तो पूरा मामला खुला करके सामने आ गया. सैफई के सीओ के.पी. सिंह ने बताया कि स्कूली छात्रा ने अंग्रेजी के पेपर की तैयारी नहीं की थी. इसलिए उसने अपने साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की कहानी बताई और इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच की तो लूट का मामला फर्जी पाया गया.



Source link