VIDEO: चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

VIDEO: चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त


Last Updated:

Chandigarh Thar Accident: चंडीगढ़ के धनास में एक थार ने बाइक सवार युवकों को कुचला. आरोप है कि युवती शराब पीकर गाड़ी चला रही थी. दो युवक घायल हुए, पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया और मेडिकल करवाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चंडीगढ़ के धनास इलाके में बीती रात को एक बेकाबू थार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया.

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के धनास इलाके में बीती रात को एक बेकाबू थार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. आरोप है कि कोई युवती थार चला रही थी और उसने बेहताशा शराब पी रखी थी. हादसे के दौरान उसने करीब चार बाइकों को रौंदा और इसमें दो युवक घायल हुए हैं. घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई हैं. फिलहाल, पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है और मेडिकल जांच करवा रही है.

जानकारी के मुताबिक,  चंडीगढ़ के धनास पुल के पास यह घटना पेश आई है. पुलिस सूत्रों से बड़ी खबर यह लड़की एक नामी डॉक्टर की बेटी है. हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को चोटें आई हैं और उनकी टांगों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि देर रात ही लड़की का मेडिकल करवा दिया गया था.

वीडियो आए सामने

घटना से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है. इसमें युवती बाइकों को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और फिर आगे जाकर ट्रांसफार्मर की वजह से उसे गाड़ी रोकनी पड़ी.



Source link