नीरू ढांडा ने कहां तक की है पढ़ाई, जिन्होंने एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने कहां तक की है पढ़ाई, जिन्होंने एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास


Last Updated:

Neeru Dhanda Education Qualification: नीरू धांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखने वाली नीरू भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं.

Zoom

Neeru Dhanda: नीरू ढांडा ने जुलाई में ISSF शॉटगन वर्ल्डकप में गोल्ड जीता था.

Neeru Dhanda Education Qualification: भारत की नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. एशियाई गेम्स 2026 में यह किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला गोल्ड है. इसके साथ ही वह एशियाई गेम्स में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.

नीरू ढांडा हरियाणा के जींद जिले से निकलकर देश की टॉप शॉटगन शूटिंग स्टार बनकर उभरी हैं. 26 वर्षीय नीरू के शूटिंग में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है. उन्होंने अपने ममेरे भाई लक्ष्य श्योराण से प्रेरित होकर शूटिंग शुरू की थी. जिसने 2018 एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था.

नीरू का परिवार मूलत: हरियाणा के जींद का रहने वाला है. लेकिन बाद में परिवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी शिफ्ट हो गया. इसके बाद नीरू ने मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी का ट्रायल पास किया और व्यवस्थित ट्रेनिंग शुरू की.

मिलिट्री पुलिस की जवान

नीरू ढांडा भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार हैं. महिलाओं के लिए जब सेना में कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में जवान के स्तर पर भती का रास्ता खुला, तो नीरू उसमें भर्ती हो गइ गईं. बाद में उनका चयन आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU), महू के लिए हुआ, जहां वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग के लिए ट्रेनिंग लेने लगीं.

कितनी पढ़ी हैं नीरू ढांडा

नीरू ढांडा की स्कूलिंग और उनकी डिग्री/कॉलेज के बारे में बहुत स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि 2025 में उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रैप शूटिंग में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया था. इसमें उन्होंने लगातार चौथा व्यक्तिगत ट्रैप गोल्ड जीता था.

2026 की ऐतिहासिक जीत

11 जुलाई 2026 को इटली के लोनाटो में नीरू ने विमेन्स ट्रैप में 27/30 का स्कोर करके गोल्ड जीता था. क्वालिफिकेशन में उन्होंने 121/125 का स्कोर बनाया, जो उस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड था. वह ISSF वर्ल्ड कप में विमेन्स ट्रैप का इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं.



Source link