दीपक चाहर के बैट चोरी मामले में उछला रिंकू सिंह का नाम, हुआ था लाखों का नुकसान
Last Updated:
Deepak Chahar Bat Video: इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने जैसे ही अपने बैट चोरी होने का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया. वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. फैंस तरह-तरह की बात करने लगे. हद तो तब हो गई जब किसी ने चोरी का आरोप रिंकू सिंह पर लगा दिया.
दीपक चाहर बैट चोरी मामले में उछला रिंकू सिंह का नाम
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के बैट चोरी हो गए, जिनकी कीमत लाखों में थी. इसकी जानकारी खुद क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर दी. चाहर ने बताया कि ग्राउंड से उनके कुल 3 बैट चोरी हुए हैं, जहां वह प्रैक्टिस कर रहे थे. इतना ही नहीं दीपक चाहर ने बैट लौटाने के एवज में चोर को पैसा भी देने का वादा किया. यहां तक तो सबकुछ ठीक था, कहानी में ट्वीस्ट तब आया जब दीपक चाहर के बैट चोरी करने का इल्जाम भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर लगा दिया गया.
प्रैक्टिस के दौरान बैट चोरी
दरअसल, दीपक चाहर ने वीडियो शेयर कर कहा था, ‘ऐसे तीन बैट, चोरी हो गए ग्राउंड से. आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए? अभी जो चोरी करके ले गया है, उसे पता तो थे नहीं कि कितने महंगे बैट थे. डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट. वो जाकर बेच देगा उनको या फिर टेनिस बॉल से खेलेगा. भाई मुझसे ही ले लेता कुछ पैसे. मैं दे देता. मेरे पास कई ऑप्शन है या तो पुलिस में शिकायत करूं. या योगी जी के पास जाऊं. या मोदी जी के पास. या सीधे भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई जो भी चुराकर ले गया है, उसे सदबुद्धि दें और मेरा बैट वापस कर जाए. मैं पैसे दे दूंगा उसको. या फिर SS (बैट निर्माता कंपनी) से रिक्वेस्ट करके और मंगा लेता हूं दो-तीन बैट. तो आपको क्या लगता है कि मुझे क्या करना चाहिए.
Instagram पर यह पोस्ट देखें