OTT पर छाई A-सर्टिफिकेट वाली फिल्म, बहू का अफेयर-सास का कत्ल-अंधे ससुर का खूंखार बदला, सस्पेंस का तगड़ा डोज

OTT पर छाई A-सर्टिफिकेट वाली फिल्म, बहू का अफेयर-सास का कत्ल-अंधे ससुर का खूंखार बदला, सस्पेंस का तगड़ा डोज


Last Updated:

OTT Romantic Thriller | रिश्तों के बीच छिपे राज और लालच से पैदा होने वाला अपराध कई बार जिंदगी को ऐसी राह पर पहुंचा देता है, जहां से लौटना आसान नहीं होता. मलयालम फिल्म ‘उड़ल’ (Udal) इसी अंधेरे सच को एक खौफनाक कहानी के जरिए सामने लाती है. फिल्म में एक शादीशुदा महिला, उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और परिवार के भीतर पनपती साजिश कहानी को खतरनाक मोड़ देती है. इसके बाद जो होता है, वह किसी के भी होश उड़ा सकता है.

नई दिल्ली. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी स्पेस में डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्मों की मांग हमेशा से काफी ज्यादा रही है. कई बार बोल्ड सीन और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट वाली फिल्में सिनेमाघरों में भले ही सीमित दर्शकों तक पहुंच पाती हैं. लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने के बाद वे लंबे समय तक दर्शकों की पहली पसंद बनी रहती हैं. ऐसी ही एक मलयालम डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘उड़ल’ (Udal) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है. फाइल फोटो. 

ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से लेकर आखिरी सीन तक दर्शकों को बांधे रखती है. साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म रिश्तों, लालच, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बदले की कहानी को बेहद डार्क अंदाज में पेश करती है. फिल्म में बोल्ड कंटेंट और हिंसक सीन होने की वजह से इसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था.‘उडल’ फिलहाल साइना प्ले पर स्ट्रीम हो रही है. फाइल फोटो. 

फिल्म का निर्देशन और लेखन रतीश रघुनंदन ( Ratheesh Raghunandan) ने किया है. इसमें इंद्रन्स, दुर्गा कृष्णा और ध्यान श्रीनिवासन अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म ‘उड़ल’ की कहानी अवैध संबंध, लालच और मानवीय संवेदनाओं के पतन के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी मुख्य रूप से शाइनी (दुर्गा कृष्णा) की है, जो अपने पति रेजी (जूड एंटनी जोसेफ) के शहर में रहने के दौरान गांव में अपनी बीमार सास और एक आंख से दिव्यांग ससुर कुट्टी चायन (इंद्रंस) के साथ रहती है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

उसकी सास लंबे समय से बिस्तर पर है और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी शाइनी पर आ जाती है. सास की देखभाल करते-करते शाइनी तंग आ जाती है. इसी बीच शाइनी की मुलाकात अपने पुराने दोस्त किरण से होती है और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो जाता है. दोनों के बीच अवैध संबंध बन जाते हैं.

धीरे-धीरे शाइनी को लगता है कि अगर उसकी सास रास्ते से हट जाए तो उसकी जिंदगी आसान हो सकती है. इसके बाद वह किरण के साथ मिलकर सास की हत्या की साजिश रचती है. दोनों को लगता है कि हत्या को सामान्य मौत का रूप देकर वे इस राज को हमेशा के लिए छिपा लेंगे. लेकिन यहीं से कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है.

फिल्म का असली रोमांच तब शुरू होता है जब शाइनी के ससुर कुट्टी चायन को अपनी पत्नी की हत्या का सच पता चल जाता है. इसके बाद वह बुजुर्ग ससुर बदला लेने का फैसला करता है. वह घर की बिजली काटकर और दरवाजे लॉक करके अंधेरे में ही अपनी बहू और उसके प्रेमी का शिकार करना शुरू करता है. फाइल फोटो. 

भले ही वह देख नहीं सकता, लेकिन अपने ही घर की बनावट से वाकिफ होने के कारण वह उन दोनों पर भारी पड़ता है. अंधेरे घर में शुरू हुई यह खूनी जंग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है. फाइल फोटो. 

फिल्म में अत्यधिक हिंसा और अडल्ट कंटेंट होने के कारण सेंसर बोर्ड ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत कमाल नहीं दिका पाई थी. लेकिन ओटीटी पर छाई हुई है.  ‘उड़ल’ 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका रनटाइम करीब 2 घंटे 2 मिनट है . बाद में फिल्म के डिजिटल राइट्स साइना प्ले ने हासिल किए और यह ओटीटी पर उपलब्ध हो गई. हाजीब्स फिल्म्स के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा निर्मित इस फिल्म को सिनेमैटोग्राफर मनोज पिल्लई और संगीतकार विलियम फ्रांसिस के काम ने और भी अधिक रहस्यमयी बना दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link