स्कूली शिक्षा में पहले नंबर पर आया पंजाब, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर पढ़ाई के तरीके ने बदल दी तस्वीर

स्कूली शिक्षा में पहले नंबर पर आया पंजाब, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर पढ़ाई के तरीके ने बदल दी तस्वीर


होमStudio18

स्कूली शिक्षा में पहले नंबर पर आया पंजाब, पढ़ाई के तरीके ने बदल दी तस्‍वीर

Last Updated:

पंजाब स्कूली शिक्षा में देश में पहले स्थान पर आ गया है. बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शिक्षण तरीकों से सरकारी स्कूलों का माहौल सुधरा है, जिससे अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है. वहीं स्‍कूलों में पढ़ाई का स्‍तर भी बेहतर हुआ है.

Zoom

स्कूली शिक्षा में पहले नंबर पर आया पंजाब, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर पढ़ाई के तरीके ने बदल दी तस्वीर.

पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा को बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक शिक्षण तरीकों से बदला
पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनसे पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों का माहौल काफी सुधरा है. बेहतर इमारतें, शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग और नई पढ़ाई के तरीके अपनाने से अभिभावकों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़ा है.

पंजाब ने स्कूल शिक्षा में बड़ी छलांग लगाई है. पहले देश में 27वें स्थान पर था, अब पहले स्थान पर पहुंच गया है. सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और पंजाब स्वस्थ, पढ़ा-लिखा और नशा-मुक्त बने.

सरकारी स्कूलों का माहौल सुधरने से अब कई छात्र प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आने लगे हैं. इस साल सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों ने नीट परीक्षा पास की, जबकि 125 से ज्यादा छात्रों ने जेईई मेन में सफलता हासिल की. अच्छी शिक्षा के जरिए सरकार रंगला पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रही है.

पंजाब सरकार ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है और आम लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए काम कर रही है. सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर बनाने तथा आम लोगों को अच्छी शिक्षा के मौके देने का प्रयास जारी रखे हुए है.



Source link