Last Updated:
Varun Gandhi Rajya Sabha Candidate 2026: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों पूर्व भाजपा सांसद वरुण गांधी के नाम को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद हाशिए पर चल रहे वरुण गांधी का ‘सियासी वनवास’ अब खत्म होने की कगार पर है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले आगामी चुनाव में बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. ‘सियासी वनवास’ खत्म होने के पीछे पीएम मोदी की मुलाकात का भी जिक्र हो रहा है. सच्चाई क्या है यह तो समय बताएगा लेकिन PM मोदी को पिता तुल्य’ कहने वाले वरुण गांधी की खूब चर्चा है. जानें पूरी बात और पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी देख लें.
उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची में वरुण गांधी का नाम काफी आगे चल रहा है.
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व भाजपा सांसद वरुण गांधी के नाम की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद से वरुण गांधी सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर हो गए थे. अब 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले मीडिया रिपोर्टों में उनका नाम बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताया जा रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या वरुण गांधी राज्यसभा के रास्ते उनकी संसद में वापसी हो सकती है. आखिर इसके पीछे कहानी क्या है? सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.
PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा
टिकट कटने के बाद से चर्चा थी कि वरुण गांधी बीजेपी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं. लेकिन इन तमाम अटकलों पर विराम तब लगा जब मार्च 2026 में वरुण गांधी ने अपनी पत्नी यामिनी और बेटी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बेहद खास मुलाकात की. मुलाकात के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जाहिर किया. उन्होंने लिखा था कि परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला.
परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है।
आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक… pic.twitter.com/RPSuJlbsrq