Gaya Pitru Paksha: साउथ के ‘अजय देवगन’ दीपक ने गयाजी में किया पिंडदान, 30 से ज्यादा एक्टर्स की निकालते हैं आवाज

Gaya Pitru Paksha: साउथ के ‘अजय देवगन’ दीपक ने गयाजी में किया पिंडदान, 30 से ज्यादा एक्टर्स की निकालते हैं आवाज


Last Updated:

Gaya Pitrupaksha Mela Deepak Agarwal: गयाजी में पितृपक्ष मेला के दौरान हैदराबाद के दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ आए हैं. जो 30 से अधिक एक्टर्स की मिमिक्री आसानी से करते हैं. वह गयाजी में अपने परिवार के साथ पिंडदान करने पहुंचे हैं. इन्हें साउथ का अजय देवगन भी कहा जाता है. आइये जानते हैं इनके बारे में.

ख़बरें फटाफट

गया: बिहार के गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से तीर्थ यात्री यहां पहुंच कर अपने पितरों का पिंडदान कर रहे हैं. हैदराबाद से चिंडालिया परिवार से तकरीबन 25 लोग 16 दिवसीय पिंडदान करने गयाजी पहुंचे हैं. अलग-अलग पिंड वेदियों पर जाकर पूरा परिवार पिंडदान कर रहे हैं. साथ ही अपने पितरों के मोक्ष की कामना कर रहे हैं.

30 से अधिक एक्टर की निकालते हैं आवाज

इसी परिवार में एक सदस्य दीपक अग्रवाल हैं, जो मिमिक्री आर्टिस्ट हैं और 30 से अधिक एक्टर की आवाज निकालते हैं. दीपक अग्रवाल मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं और इन्हें साउथ का अजय देवगन भी कहा जाता है. कई तमिल फिल्मों में इन्होंने आवाज दी है. दीपक पुराने एक्टर जो अपनी आवाज के लिए जाने जाते थे, बखूबी उन अभिनेताओं की आवाज निकाल लेते हैं.

राजकुमार, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अजित, नाना पाटेकर, अमजद खान जैसे अभिनेताओं की मिमिक्री दीपक अग्रवाल कर लेते हैं. इनके इस टैलेंट के कारण साउथ के कई छोटी फिल्मों में इन्हें बैकग्राउंड आवाज देने का मौका मिला है. इनका लुक अजय देवगन की तरह मिलता है और यही वजह है कि हैदराबाद में लोग इन्हें डुप्लीकेट अजय देवगन के नाम से जानते हैं.

हैदराबाद में करते हैं प्रोग्राम

हैदराबाद शहर में कई स्टेज प्रोग्राम करते हैं और वहां के लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. इन्होंने मिमिक्री की शुरुआत 12 साल की उम्र में की थी जब दीपक के स्कूल में एक मिमिक्री आर्टिस्ट आया था, लेकिन अमिताभ बच्चन की आवाज वह नहीं निकल पाया था. इसके बाद इन्होंने बड़े आसानी से अमिताभ बच्चन की आवाज निकाल कर स्कूल में खूब सुर्खियां बटोरी और उसके बाद अलग-अलग अभिनेताओं की आवाज निकालना शुरू कर दिया.

फिलहाल दीपक अग्रवाल 30 से अधिक एक्टर्स की मिमिक्री कर लेते हैं. इन्होंने साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि तेजा के कई फिल्मों में आवाज दी है. दीपक मिमिक्री और स्टेज शो के अलावा कैटरिंग के बिजनेस से जुड़े हुए हैं. दीपक अग्रवाल ने बताया इन्हें एक फिल्म में अजय देवगन के डुप्लीकेट के रूप में काम करने का मौका भी मिला, लेकिन समय अभाव के कारण उस फिल्म में काम नहीं कर सके. इनकी आवाज और इनका लुक इन्हे अलग पहचान दी है और खुद एक सुपरस्टार से कम नहीं है. इन्होंने बताया इनके घर वाले इन्हें हीरो बनना चाहते थे, लेकिन वह एक मिमिक्री आर्टिस्ट बन गए.



Source link