Indira Ekadashi 2026 Date: आश्विन माह की पहली एकादशी कब है? पितरों के उद्धार का सबसे अच्छा उपाय, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय

Indira Ekadashi 2026 Date: आश्विन माह की पहली एकादशी कब है? पितरों के उद्धार का सबसे अच्छा उपाय, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय


Indira Ekadashi 2026 Date: आश्विन माह की पहली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जानते हैं, जो आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि को पड़ती है. यह एकादशी पितृ पक्ष के समय में होती है, इस दिन एकादशी श्राद्ध भी किया जाता है. जिन लोगों का देहांत किसी भी महीने की एकादशी तिथि को होता है, उनके लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म इंदिरा एकादशी पर करते हैं. जो लोग इंदिरा एकादशी का व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करते हैं, वे अपने पितरों के उद्धार का मार्ग खोलते हैं. आइए जानते हैं कि आश्विन माह की पहली एकादशी यानि इंदिरा एकादशी कब है? इंदिरा एकादशी का मुहूर्त और पारण समय क्या है?

इंदिरा एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि 6 अक्टूबर को 02 बजकर 07 ए एम से शुरू होगी और 7 अक्टूबर को 12 बजकर 34 ए एम तक मान्य रहेगी. उद​यातिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी या आश्विन की पहली एकादशी 6 अक्टूबर दिन मंगलवार को है.

इंदिरा एकादशी 2026 मुहूर्त

इंदिरा एकादशी को आप ब्रह्म मुहूर्त 04:39 ए एम से 05:28 ए एम के बीच स्नान करके व्रत और पूजा का संकल्प कर लें. यदि इस समय न कर पाएं तो सूर्योदय के बाद जब उठें, तो स्नान आदि के बाद करें. उस दिन का अभिजीत मुहूर्त 11:46 ए एम से लेकर दोपहर 12:33 पी एम तक है.

सुबह में 09:13 ए एम से लेकर दोपहर 01:37 पी एम पर अच्छा समय है. इसमें आप पूजा कर सकते हैं. इसमें लाभ-उन्नति मुहूर्त 10:41 ए एम से 12:09 पी एम तक है, वहीं उसके बाद अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर में 12:09 पी एम से 01:37 पी एम तक है.

इंदिरा एकादशी पर राहुकाल दोपहर 03 बजकर 05 मिनट से शाम 04 बजकर 33 मिनट तक है. इस समय में कोई शुभ कार्य न करें.

सर्वार्थ सिद्धि योग में इंदिरा एकादशी 2026

इस बार की इंदिरा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06 बजकर 17 मिनट से बनेगा और रात में 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं. इस समय में एकादशी की पूजा करके आप अपने मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं.

इंदिरा एकादशी 2026 पारण समय

इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 7 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा. पारण का समय सुबह में 6 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 38 मिनट तक है. उस दिन द्वादशी तिथि का समापन 11:16 बजे होगा.

इंदिरा एकादशी पर पितरों के उद्धार का उपाय

इंदिरा एकादशी पर आप अपने पितरों का उद्धार कर सकते हैं. इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखकर विष्णु पूजा का संकल्प लें. संकल्प के समय आप यह कहें कि आज का जो व्रत हैं, वह मेरे पितरों के लिए है, ताकि इस व्रत से प्राप्त पुण्य उनको प्राप्त हो और हरि कृपा से उनको मोक्ष की प्राप्ति हो.

दिनभर आप पूजा, पाठ, उपवास, भजन, कीर्तन करें. रात्रि के समय में जागरण करें. अगले दिन पारण पर आप कुछ अन्न और वस्त्र का दान करें. भगवान विष्णु से प्रार्थना करें कि आप इस व्रत के पुण्य को अपने पितरों को दान कर रहें, ताकि उनका उद्धार हो सके. हे प्रभु! आप उनको मोक्ष प्रदान करें. विष्णु कृपा से आपके पितरों को मुक्ति प्राप्त हो सकती है.



Source link