India vs Sri Lanka Asian Games Semi final: भारत और श्रीलंका के बीच होगा क्रिकेट का सेमीफाइनल, 1 अक्टूबर को होगी एशियन गेम्स की लड़ाई

India vs Sri Lanka Asian Games Semi final: भारत और श्रीलंका के बीच होगा क्रिकेट का सेमीफाइनल, 1 अक्टूबर को होगी एशियन गेम्स की लड़ाई


आईची-नागोया: एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 1 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका ठीक उसी तरह सेमीफाइनल पहुंचा है, जैसे टीम इंडिया ने टॉप-4 में एंट्री मारी थी. जी हां! एशियाई खेलों में क्रिकेट इवेंट्स पर खराब मौसम की मार जारी है. श्रीलंका और नेपाल के बीच आज सुबह साढ़े पांच बजे से जो तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाना था, वह लगातार बारिश के चलते रद्द करना पड़ा और बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल
आज बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाला चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल भी बारिश के चलते धुल गया. बेहतर सीडिंग के कारण बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गया. यानी अब पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा.

डिफेंडिंग चैंपियन है टीम इंडिया
भारत ने पिछली दफा चीन के हांगझोऊ में खेले गए एशियन गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था. ये पहला मौका थ, जब क्रिकेट को एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. तब भारतीय टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी. वर्षाबाधित फाइनल में भारत बिना बैटिंग किए ही बेहतर रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल जीत गया था क्योंकि अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे, जिसके बाद बारिश आ गई और गेम आगे नहीं बढ़ पाया.

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका का स्क्वॉड: सहान अराचिग्गे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेथ, वानुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत



Source link