IIIT के B.Tech छात्र ने मचाया तहलका, हासिल किया रिकॉर्डतोड़ 1.25 करोड़ का पैकेज, इंस्टीट्यूट के इतिहास में सबसे हाईएस्ट

IIIT के B.Tech छात्र ने मचाया तहलका, हासिल किया रिकॉर्डतोड़ 1.25 करोड़ का पैकेज, इंस्टीट्यूट के इतिहास में सबसे हाईएस्ट


IIIT Ranchi Placement 2026: कैंपस प्लेसमेंट में हाई पैकेज वाली नौकरी हासिल करना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है, लेकिन कुछ छात्रों की सफलता पूरे संस्थान के लिए खास बन जाती है. दरअसल, ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाया है IIIT रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Data Science and Artificial Intelligence) के छात्र सक्षम ने. उन्होंने टेक्नोलॉजी कंपनी Rubrik में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर (Technical Program Manager) के पद पर सालाना 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है. यह IIIT रांची के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा जॉब ऑफर बताया गया है.

1.25 करोड़ के पैकेज से बनाया नया रिकॉर्ड

सक्षम की इस उपलब्धि ने इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को भी बदल दिया है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने टेक्निकल जानकारी के साथ-साथ समस्या को समझकर उसका समाधान निकालने और प्रोफेशनल तरीके से काम करने की क्षमता पर भी ध्यान दिया. इसी तैयारी का फायदा उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मिला और Rubrik में उनका सेलेक्शन हुआ.

Rubrik एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड डेटा मैनेजमेंट जैसी फील्ड में काम करती है. कंपनी में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर सक्षम की जिम्मेदारी अलग-अलग टेक्निकल टीमों के बीच तालमेल बनाने, प्रोजेक्ट की योजना तैयार करने और बड़े प्रोजेक्ट्स को तय समय पर पूरा कराने की होगी.

परिवार, दोस्तों और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

सक्षम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अकेले अपनी मेहनत को नहीं दिया. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया. साथ ही, उन्होंने IIIT रांची के शिक्षकों और मेंटर्स का भी आभार जताया, जिन्होंने पढ़ाई के साथ करियर की तैयारी में उनका मार्गदर्शन किया और उनका हौसला बढ़ाया.

सक्षम के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके पीछे लंबे समय की तैयारी, टेक्निकल स्किल और लगातार सीखने की कोशिश शामिल रही. उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा.

इंस्टीट्यूट ने भी जताई खुशी

IIIT रांची के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्र की मेहनत, ईमानदारी और अपने काम के प्रति जुनून ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है. उनके अनुसार, यह उपलब्धि संस्थान में बेहतर प्रदर्शन और उत्कृष्टता का माहौल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दिखाती है.

IIIT रांची में छात्रों को सिर्फ किताबी पढ़ाई तक सीमित रखने के बजाय टेक्निकल एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री से जुड़ने और करियर की तैयारी के अवसर देने पर भी जोर दिया जाता है. इंस्टीट्यूट का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, शिक्षक और एकेडमिक मेंटर्स छात्रों को टेक्निकल स्किल, इंटरव्यू, इंडस्ट्री नेटवर्किंग और रिक्रूटमेंट प्रोसेस से जुड़ी तैयारी में मदद करते हैं.

अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट ऑफर

सक्षम का 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज IIIT रांची के लिए एक नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड है. उनकी सफलता यह भी दिखाती है कि इंस्टीट्यूट के छात्र अब बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी वाले पदों के लिए अपनी जगह बना रहे हैं. टेक्निकल नॉलेज, प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी और लगातार बेहतर करने की कोशिश ने सक्षम को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.



Source link