IAS Divya Mittal: मुझसे वादा किया था कि… दिव्या मित्तल राजनीति में रखेंगी कदम, आईएएस से इस्तीफा के बाद ऐलान

IAS Divya Mittal: मुझसे वादा किया था कि… दिव्या मित्तल राजनीति में रखेंगी कदम, आईएएस से इस्तीफा के बाद ऐलान


Last Updated:

Divya Mittal News: आईएएस से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने आज बड़ा ऐलान किया है. वीडियो संदेश के जरिए दिव्या मित्तल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनीति में कदम रखेंगी. दिव्या मित्तल ने कई बड़ी बातें कही हैं.

Zoom

दिव्या मित्तल अब यूपी में करेंगी राजनीति.

शुभम पांडे/लखनऊः आईएएस से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में रखा कदम. वीडियो जारी कर उन्होंने इसका ऐलान किया है. करीब 9 मिनट का वीडियो शेयर कर दिव्या मित्तल ने मैसेज दिया है. उन्होंने वीडियो के शुरुआत में ही ऐलान कर दिया कि वह राजनीति में कदम रखेंगी. बता दें कि दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिव्या मित्तल राजनीति में जा सकती हैं.

अपने वीडिये मैसेज में दिव्या मित्तल ने कहा, “नमस्कार मैं दिव्या मित्तल, अभी कुछ दिन पहले मैंने आईएएस से त्यागपत्र दिया और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए. कुछ दिनों तक जवाब नहीं दिया क्योंकि काम बड़ा था और मैं हौसला जुटा रही थी, पर आज उन सवालों के जवाब देने आई हूं. आगे क्या? किसके साथ और कहाँ से? पहला सवाल आगे क्या? राजनीति. लोगों ने मुझे कहा कि तुम सब कुछ तो बन गई अब और क्या बनना है? मुझे आवाज बनना है, उन लोगों की आवाज जिनकी आवाज किसी दफ्तर तक नहीं पहुंच पाती और अगर पहुँच भी जाए तो सुनी नहीं जाती और मुझे अपने देश की आजादी के अस्सी सालों का हिसाब चाहिए.’





Source link