Last Updated:
महाराष्ट्र एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक एक्ट्रेस फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलती थी. पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है.
फिल्मों की मायानगरी दूर से जितनी ग्लैमरस और चकाचौंध से भरी देखती है, अंदर से उतनी ही जगमग है नहीं. हाल में ही एक नया मामला ऐसा सामने आया है जिसने फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. दरअसल महाराष्ट्र की एंटी ह्मयूमन ट्रैफकिंग सेल ने एक बड़ा हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. जहां एक एक्ट्रेस ही लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने वैश्यावृति को मजबूर करती थी. पुलिस ने इस एक्ट्रेस को अरेस्ट कर दो पीड़िताओं को चुंगल से छुड़वाया भी है.
मुंबई की रहने वाली इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जो खुद को वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस होने का दावा करती है. वह लड़कियों को फिल्मों में काम देने का झांसा देकर सेक्स रैकेट कांड में शामिल करती थी. पुलिस ने वागले एस्टेट स्थित होटल साई चट रेस्टोरेंट एंड बार में जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ा. साथ ही इसके चुंगल से तो युवतियों को भी छुड़वाया.
कैसे बिछाया पुलिस ने जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई में एक महिला पैसों का लालच देकर फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने लड़कियों को फंसाती है. साथ ही वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल देती है. पुलिस ने पहले जांच की और फिर पूरा जाल बिछाया. जिसके तहत पूरी प्लानिंग की गई और साई टच होटल में फर्जी ग्राहक बनाकर एक्ट्रेस को रंगे हाथ पकड़ा.
रेस्क्यू कर दो को बचाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जिन दो लड़कियों को मौके से रेस्क्यू किया है वह भी हिंदी-मराठी-भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिलहाल पुलिस ने इन्हें महिला सुधारगृह भेज दिया है. वहीं अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) और BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
गिरफ्तार हुई सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस
आरोपी महिला का मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने पुलिस हिरासत में आरोपी एक्ट्रेस को भेज दिया. फिलहाल इस मामले में आगे भी जांच कर रही है.