अयोध्या : दिवाली पर अयोध्या की भव्यता को करीब से देखने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम यानी UPSTDC ने विशेष Deepotsav Ayodhya टूर पैकेज पेश किया है. इस पैकेज के तहत पर्यटकों को दो रात और तीन दिन तक अयोध्या में ठहरने के साथ रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन, सरयू आरती, दीपोत्सव की भव्य सजावट और स्थानीय भ्रमण का मौका मिलेगा. इस विशेष पैकेज की कीमत 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति बताई गई है.
2 रात और 3 दिन का होगा अयोध्या टूर
UPSTDC के इस पैकेज का पूरा नाम Deepotsav Ayodhya है, जोकि दो रात और तीन दिन का है. इस दौरान पर्यटकों को अयोध्या के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाली कई प्रमुख जगहों पर घुमाया जाएगा. पैकेज में होटल में ठहरने से लेकर खाना, एसी गाड़ी से ट्रांसपोर्ट और तय कार्यक्रम के अनुसार साइटसीइंग की सुविधा शामिल है. होटल में ठहरने की व्यवस्था Twin Sharing Basis पर होगी यानी कमरे में दो लोगों के एक साथ ठहरने के आधार पर यह पैकेज तैयार किया गया है.
₹16,999 में क्या-क्या मिलेगा?
पैकेज में शामिल सुविधाओं के अनुसार यात्रियों को मुख्य रूप से दो रात होटल में ठहरने की सुविधा, Twin Sharing Basis पर Accommodation, निर्धारित पैकेज प्लान के अनुसार भोजन, AC वाहन से घूमना, तय कार्यक्रम के अनुसार Sightseeing, लागू सभी टैक्स की सुविधा, जबकि GST एक्स्ट्रा शामिल है. इसमें अयोध्या के प्रमुख धार्मिक एवं विरासत स्थलों पर घूमना, दीपोत्सव समारोह का अनुभव और सरयू आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा.
पहले दिन अयोध्या पहुंचते ही शुरू होगा दर्शन का सिलसिला
पैकेज के पहले दिन यात्रियों के अयोध्या पहुंचने और होटल में चेक-इन के बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है. सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद श्रद्धालु हनुमान गढ़ी जाएंगे. अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल कनक भवन और दशरथ महल को भी घुमाया जाएगा. शाम के समय यात्रियों को सरयू आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद राम की पैड़ी को रोशनी से सजे हुए स्वरूप में देखने का कार्यक्रम है. यानी यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ सरयू तट की आध्यात्मिक और रोशनी से सजी तस्वीर देखने का मौका मिलेगा.
दूसरे दिन दिखेगा दीपोत्सव का खास नजारा
पैकेज का दूसरा दिन सबसे खास रखा गया है. दिन की शुरुआत होटल में नाश्ते के साथ होगी. इसके बाद यात्रियों को नागेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद सीता की रसोई का भ्रमण होगा. अयोध्या की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए वहां की सजी हुई गलियों और घाटों को भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. शाम को पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण यानी Grand Deepotsav Celebration देखने का अवसर मिलेगा. हजारों और लाखों दीयों से जगमगाती अयोध्या, रोशनी से सजे घाट और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस यात्रा का खास हिस्सा होंगे. दूसरे दिन के कार्यक्रम में Cultural and Devotional Programmes भी शामिल रहेंगे.
तीसरे दिन मंदिर दर्शन के बाद स्थानीय बाजार में खरीदारी
टूर के तीसरे और अंतिम दिन भी यात्रा सुबह होटल के नाश्ते से शुरू होगी. इसके बाद यात्रियों को मंदिर दर्शन और अयोध्या में घूमने का समय मिलेगा. इस दिन स्थानीय बाजारों में खरीदारी और लोकल साइट सीन भी पैकेज का हिस्सा है. इसके बाद होटल से चेक-आउट किया जाएगा और अयोध्या की दीपोत्सव यात्रा यादों के साथ पूरी होगी.
पैकेज में क्या शामिल नहीं है?
हां अब ये भी जान लेना जरूरी है कि UPSTDC के इस पैकेज में शामिल क्या नहीं है. कुछ खर्चों को पैकेज से बाहर रखा गया है. इसलिए 16,999 रुपये की कीमत को समझते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. पैकेज में शामिल नहीं हैं पर्सनल खर्च, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, बोट राइड चार्ज, टिप्स, सामान ढोने की सेवा, कपड़े धोने की सेवा, फोन कॉल से जुड़े खर्च.
इस पैकेज की खासियत यह है कि यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर होटल, वाहन और लोकल साइट सीन की व्यवस्था खुद करने के बजाय एक निर्धारित पैकेज में अयोध्या दर्शन कराया जाएगा. तीन दिनों के कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर नाथ मंदिर, सीता की रसोई, सरयू आरती और राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं. इसके साथ ही दीपोत्सव की शाम को होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया गया है.
बुकिंग हेल्पलाइन : 8303019844
वेबसाइट : http://www.upstdc.co.in