‘विराट मेरे जीजा हैं’, हीरोइन के बयान से किंग कोहली के फैंस हैरान, अनुष्का शर्मा का क्या है फैमिली सीक्रेट?

‘विराट मेरे जीजा हैं’, हीरोइन के बयान से किंग कोहली के फैंस हैरान, अनुष्का शर्मा का क्या है फैमिली सीक्रेट?


Last Updated:

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बड़े स्टार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें अगले वनडे मैच में देखने के लिए फैंस बेताब हैं. वे जब क्रिकेट से दूर होते हैं, तो बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा संग अपनी लवलाइफ से ध्यान खींचते हैं. स्टार कपल के दो बच्चे हैं. अब विराट कोहली का साउथ सिनेमा से अनूठा कनेक्शन सामने आया है. दरअसल, विराट कोहली पर मशहूर एक्ट्रेस के बयान ने सबका ध्यान खींचा है. वे उन्हें अपना जीजा बता रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनुष्का शर्मा की बहन भी हीरोइन हैं. (फोटो साभार: Instagram@virat.kohli@ruhanisharma94)

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत के अगले मुकाबले में विराट कोहली के खेल पर सबकी निगाहें होंगी. फैंस एक बार फिर उनसे सेंचुरी की उम्मीद कर रहे हैं. पिछले मुकाबले में 139 रन की पारी ने विटेंज कोहली की याद दिला दी. वे जब क्रिकेट से दूर होते हैं, तो अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. वे फिलहाल अपनी पत्नी-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दो बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं. क्रिकेट लीजेंड के रिकॉर्ड के बारे में ज्यादातर फैंस जानते हैं, मगर उनका परिवार उनके फैंस के लिए किसी सीक्रेट से कम नहीं है. अब एक मशहूर तेलुगु एक्ट्रेस ने दावा किया है कि विराट कोहली उनके जीजा हैं. वे खुद को अनुष्का शर्मा की कजिन बता रही हैं.

ज्यादातर लोग विराट कोहली के टॉलीवुड कनेक्शन के बारे में नहीं जानते हैं. दरअसल, तेलुगु सिनेमा की मशहूर हीरोइन रूहानी शर्मा, अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन हैं. यानी विराट कोहली रिश्ते में उनके जीजा लगते हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 तेलुगु’ की रिपोर्ट के अनुसार, रुहानी शर्मा को तेलुगु दर्शक अच्छे से पहचानते हैं. उन्होंने पहली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ची ला सौ’ में हीरोइन की भूमिका निभाई थी. पहली फिल्म में ही उनकी खूबसूरती और अभिनय ने लोगों को दीवाना बना दिया था. उन्होंने बाद में कई तेलुगु फिल्मों में काम किया और पॉपुलैरिटी हासिल की.

हीरोइन ने विराट कोहली को बताया ‘जीजा’
रूहानी शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अनुष्का शर्मा की कजिन हूं और विराट कोहली की साली हूं.’ आज भी रूहानी शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से अपने फैंस का ध्यान खींचती रही हैं. रुहानी शर्मा ने ‘हिट’, ‘डर्टी हरि’ और ‘101 जिल्लाला अंदागाडू’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने विजय वेंकटेश स्टारर फिल्म ‘सैंधव’ में अहम भूमिका भी निभाई थी. हालांकि उनकी फिल्में बहुत सफल नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से फिल्म जगत और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

View this post on Instagram





Source link